M762 PUBG Mobile : स्टैट्स , लोकेशन और बेस्ट अटैचमेंट्स

Stats and best attachments for M762 in PUBG Mobile
Stats and best attachments for M762 in PUBG Mobile

PUBG Mobile में बहुत सी गन्स है खिलाड़ियों के लिए। खिलाड़ी इन वेपन्स का इस्तेमाल परिस्तिथि के हिसाब से कर सकते हैं। इन वेपन्स का इस्तेमाल एक खिलाड़ी की पसंद पर भी निर्भर करता है। कुछ खिलाड़ी किसी भी वेपन को इस्तेमाल करने से पहले उसका स्टैट्स , यूसेज और बेस्ट अटैचमेंट्स पता करना चाहते हैं।

Beryl M762 आजकल सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली असाल्ट राइफल बन गई है। इस बन्दूक का हाई डैमेज इसको बहुत मनपसंद बनाता है खिलाड़ियों के लिए। इस बन्दूक में तीन फायरिंग मोड्स भी है, ऑटो बर्स्ट और सिंगल जो इसके इस्तेमाल को और बेहतरीन बनाता है। इस बन्दूक का फायरिंग रेट भी बेहतरीन है जिसकी मदद से आप दुश्मन को आसानी से गिरा सकते हैं। यह बन्दूक 7.62 MM की गोलियां इस्तेमाल करती है।

इस आर्टिकल में हमने BERYL M762 के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी है।

M762 PUBG Mobile में

Stats of M762 (Picture Courtesy: PUBG Mobile)
Stats of M762 (Picture Courtesy: PUBG Mobile)

यह है M762 की स्टैट्स

पावर : 46

रेट ऑफ़ फायर : 66

रेंज : 60

कैपेसिटी : 30

स्टेबिलिटी : 61

M762 की लोकेशन PUBG Mobile में

खिलाड़ियों को यह वेपन हर मैप में मिल जाएगा। इसकी कोई एक लोकेशन नहीं है और यह रैंडम्ली कही भी मिल सकती है। आप M762 आसानी से किसी भी लोकेशन से हासिल कर सकते हैं। इस बन्दूक को किसी हॉट ड्राप लोकेशन पर ढूंढ़ना जैसे पोचीनकी , जोरगोपोल , पिकाडो , लॉस लेओनेस , में आसान होता है।

अटैचमेंट्स

स्कोप

स्कोप चुनना किसी भी खिलाड़ी की पसंद के ऊपर निर्भर करता है। यह उपलब्ध स्कोप और उसकी ज़रूरत पर निर्भर करता है। यह गन ज़्यादातर मिड से शार्ट रेंज फाइट्स के लिए इस्तेमाल की जाती है। 4x या 6x स्कोप मिड रेंज फाइट्स के लिए काफी होना चाहिए और वही 2X स्कोप शार्ट रेंज फाइट्स के लिए बेहतर है।

मज़ल

एक कम्पेन्सेटर M762 के लिए बेस्ट माना जाता है क्योंकि यह इस बन्दूक का रिकॉईल कम करने में सहायता करता है।

मैगज़ीन

कविक ड्रा एक्सटेंडेड मैग सबसे अच्छी होती है BERYL के लिए। यह गन की रीलोड स्पीड के साथ साथ इसकी गोलियां भरने की जगह भी बढ़ा देती है।

ग्रिप

ग्रीप की चॉइस भी खिलाड़ी पर निर्भर करती है और सबकी पसंद अलग अलग होती है। खिलाड़ी इस बन्दूक के लिए लाइट ग्रीप या एंगल्ड फोरग्रिप का इस्तेमाल कर सकते हैं।