2020 में PUBG Mobile के 5 सबसे बढ़िया खिलाड़ी

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile दुनिया का सबसे प्रसिद्ध गेम है और इसके गूगल प्लेस्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड है। हालांकि, ये गेम प्रतियोगी खिलाड़ियों और स्ट्रीमर्स की मदद के बिना सफल नहीं हो पाता।

PUBG Mobile के कई सारे टूर्नामेंट अक्सर होते रहते हैं। ऐसे में इस गेम के दुनिया मे अनगिनत फैंस है। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए आइए 2020 के 5 सबसे अच्छे PUBG Mobile प्लेयर्स के बारे में बात करते हैं।

2020 में PUBG Mobile के 5 सबसे बढ़िया खिलाड़ी

#1 Paraboy

Enter caption

ज़हू "Paraboy" बोचेंग एक घातक चीनी खिलाड़ी है जो वर्तमान में X-Quest F के लिए खेलते हैं। उन्होंने कई सारी प्रतियोगिताओं में XQF एक प्रतिनिधि किया है। Paraboy अभी सिर्फ 18 साल के है और वो दुनिया के टॉप खिलाड़ी है। Paraboy के भारत में भी कई सारे प्रशंसक है। Paraboy की पसंदीदा गन 4x स्कोप के साथ DP-28 है।

#2 BTR Luxxy

Entercaption

मेड बैगस "Luxxy" प्रबस्वरा एक इंडोनेशियाई PUBG Mobile खिलाड़ी है जो Bigetron Esports के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपनी टीम को लगातार 3 बड़े आधिकारिक टूर्नामेंट्स जीतने में मदद की है। वो अपनी स्नाइपिंग के लिए जाने जाते हैं और वो 4 फिंगर क्लो का उपयोग करते हैं।

#3 RRQ D2E

Enter caption

बावोनचाई “D2E” हान एक प्रसिद्ध खिलाड़ी है जो RRQ Athena के लिए खेलते हैं। खास बात ये है कि वो PUBG Mobile के सीजन 1 में कॉन्करर पर पहुंचने वाले वो पहले खिलाड़ी है। PUBG Mobile के प्रशंसकों के अनुसार इस समय D2E दुनिया के टॉप 5 खिलाड़ियों में से एक है।

#4 Jonathan

Entercaption

जोनाथन “JONATHAN” अमराल इस सूची में अकेले भारतीय PUBG Mobile खिलाड़ी है। इस समय वो TSM जैसे बड़ी ई-स्पोर्ट्स संस्था का हिस्सा है। शुरुआत में JONATHAN को हैकर बोला जाता था क्योंकि वो गेम में काफी बढ़िया थे। वो क्लोज रेंज में AKM वहीं ज्यादा दूरी होने पर 3x या 6x का उपयोग करना पसंद करते हैं।

#5 Coffin

Entercaption

असीम अल्टन “Coffin” युसेल, तुर्की के PUBG Mobile खिलाड़ी है। उन्हें PUBG Mobile के प्रोफेशनल सिन में आने में कोई रुचि नहीं है। हालांकि, उनके रिफ्लेक्सएस काफी तेज़ है। वो जायरोस्कोप का उपयोग करने वाले कुछ शुरुआती खिलाड़ियों में से एक थे। यूट्यूब पर उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में कस्टम रूम क्या है और इसे कैसे उपयोग किया जाता है?

Edited by Ujjaval E-Sports