PUBG Mobile: AKM के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

AKM 
AKM 

PUBG Mobile में हर तरह के अलग-अलग हथियार मौजूद है। कई सारे लोग इस गेम को खेलना पसंद करते हैं और इसका बड़ा कारण अनोखी गन्स है। काफी सारे लोग PUBG Mobile में असॉल्ट राइफल्स का उपयोग करते हैं और इसमें AKM सबसे प्रसिद्ध हथियारों में से एक है। अगर आप इस गन का उपयोग करते हैं तो इसके बारे में ये बातें जरूर जानें।

PUBG Mobile: AKM असॉल्ट राइफल के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी


किस-किस मैप में उपलब्ध है

AKM सबसे ताकतवर असॉल्ट राइफल्स में से एक है। ये गन हर एक मैप में उपलब्ध है। आप आसानी से इसे एरेंग्ल, सेन्हॉक, मीरामार, विकेंडी और लिविक में उपयोग कर पाएंगे।

हर मैप में इसका स्पॉन रेट एक जैसा है और आसानी से खिलाडी इस गन ढूंढ पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Micro UZI VS MP5K: PUBG Mobile में कौन-सी गन बेहतर है?


डैमेज स्टैट्स

 (Image credits: Fossbytes)
(Image credits: Fossbytes)

AKM गेम में सबसे अच्छे डैमेज वाली गन है। इस गन में 7.62mm की एमो का उपयोग होता है और इसके साथ ही इसका एवरेज डैमेज 47 का है। विरोधी आसानी से 2 या 3 हेडशॉट में किल हो सकता है।

AKM मिड और लॉन्ग रेंज के लिए नहीं बनी है। इसके बावजूद लॉन्ग रेंज में खिलाडी सिंगल शॉट्स का उपयोग करके विरोधियों को डैमेज कर सकता है।


रेकोईल और अटैचमेंट्स

AKM का रेकोईल काफी खराब है और इसे संभालना काफी मुश्किल है। अगर कोई खिलाडी इस गन को सही तरह से चलाना सीखना चाहता है तो उसे ट्रेनिंग ग्राउंड या फिर टीम डेथ मैच में इसकी प्रेक्टिस करनी होगी।

PUBG Mobile में AKM में अटैचमेंट्स के लिए दो जगह है। खिलाडी मज़लऔर मैगज़ीन का उपयोग कर सकते हैं। आप कम्पनसेटर और एक्सटेंडेड क्विकड्रा की मदद से गन को और ताकतवर बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile: M416 के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी