Micro UZI VS MP5K: PUBG Mobile में कौन-सी गन बेहतर है?

Image Credits: Im Gamer
Image Credits: Im Gamer

PUBG Mobile में कई सारे अलग-अलग तरीके के हथियार मौजूद है। इस गेम में खिलाड़ियोंको जबरदस्त अनुभव मिलता है। असॉल्ट राइफल्स के बाद PUBG Mobile में सबसे ज्यादा SMG का उपयोग किया जाता है। इस आर्टिकल में हम Micro UZI और MP5K की तुलना करने वाले हैं और जानेंगे कि आपके लिए कौनसी SMG गन सबसे बढ़िया है।

PUBG Mobile: UZI बनाम MP5K

#1 ताकत

Both the Micro UZI and the MP5K use the same 9mm ammunition in PUBG Mobile

दोनों Micro UZI और MP5K में 9mm एमो का ही उपयोग होता है। इस वजह से उनका डैमेज लगभग एक जैसा ही है।


#2 मैगज़ीन

MP5K मामले में Micro UZI से बेहतर है। MP5K में खिलाडियों को 30 बुलेट्स मिलती हैं। इसके साथ ही UZI 25 बुलेट्स के साथ आती है। एक्सटेंडेड मैग से बुलेट्स की संख्या दोनों में ही बढ़ाई जा सकती हैं।


#3 फायरिंग का मोड

 (Image credits: wallpapercave.com)
(Image credits: wallpapercave.com)

Micro UZI में सिंगल और ऑटो मोड उपलब्ध है वहीं MP5K में इन दोनों मोड्स के साथ बर्स्ट मोड भी उपलब्ध है।


#4 रेट ऑफ फायर

Micro UZI की PUBG Mobile में फायरिंग स्पीड 0.048 सेकंड्स है। दूसरी ओर MP5K का रेट ऑफ फायर 0.0645 सेकंड्स है और ये थोड़ा ज्यादा है। ऐसे में क्लोज रेंज के अंत UZI का उपयोग किया जा सकता है।


#5 अटैचमेंट्स

The MP5K can be equipped with four attachments in PUBG Mobile

Micro UZI में तीन अटैचमेंट्स लगाई जा सकती हैं: मज़ल,मैगज़ीन और स्टॉक। खिलाडी इसके साथ ही गन में सिर्फ रेड डॉट या होलो का उपयोग कर सकता है। हालांकि, MP5K में मज़ल, मैगज़ीन,ग्रिप और स्टॉक के स्लॉट मौजूद है। MP5K गन में 6x स्कोप का उपयोग भी किया जा सकता है।


अंतिम नतीजा

Micro UZI हर मैप में उपलब्ध रहती है वहीं MP5K सिर्फ विकेंडी मैप के लिए बनी है। ऐसे में दोनों में से UZI अच्छा विकल्प होगा क्योंकि उसे चलाना सीखना आसान है।

ये भी पढ़ें:- M416 VS Groza: PUBG Mobile में कौन-सी गन बेहतर है?