PUBG Mobile में कई अलग-अलग तरह की गन्स मौजूद है। इसमें M416 को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। अगर आप इस गन का उपयोग करते हैं तो इसके बारे में ये बातें जरूर जानें।
PUBG Mobile: M416 असॉल्ट राइफल के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी
किस-किस मैप में उपलब्ध है
PUBG Mobile प्लेयर्स M416 को काफी ज्यादा उपयोग करते हैं और ऐसे में ये प्रसिद्ध भी है। अच्छी बात ये है कि M416 सारे ही मैप में उपलब्ध है, खिलाडी इसे एरेंग्ल, मीरामार, सेन्हॉक, विकेंडी और लिविक में आसानी से ढूंढ सकते हैं।
हर एक मैप में गन का स्पॉन रेट एक जैसा है और इस वजह से कोई भी मैप इस मामले में अच्छा नहीं है।
डैमेज स्टैट्स
![M416's damage stats in PUBG Mobile](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/1733b-16019017323597-800.jpg 1920w)
M416 का एवरेज डैमेज 41 है। इस गन में 5.56mm का एमो लगता है और इस वजह से इसका रेट ऑफ फायर बढ़िया है। खिलाडी इसे हर रेंज में आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
गन काफी ज्यादा स्थिर रहती है और अगरआप गेम खेलना सीख रहे हैं तो ये सबसे अच्छी गन होगी।
रेकोईल और अटैचमेंट्स
PUBG Mobile में M416 का रेकोईल काफी ज्यादा कम है ,अगर खिलाडी इस गन में मज़ल, ग्रिप, मैगज़ीन और टैक्ट स्टॉक लगा ले तो इसे स्थिर बनाना और आसान हो जाता है।
आप M416 की स्थिरता को बढ़ाने के लिए इन अटैचमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं:
- मज़ल: कम्पनसेटर (रेकोईल कम करने के लिए)
- ग्रिप: हाफ ग्रिप (मिड और लॉन्ग रेंज स्प्रे के लिए सबसे बढ़िया विकल्प)
- मैगज़ीन: एक्सटेंडेड क्विकड्रा
- स्टॉक: टैक्ट स्टॉक
PUBG Mobile में ये गन सिंगल और ऑटो मोड पर चल जाती है। आप क्लोज रेंज में M416 के लिए रेड डॉट का उपयोग कर सकते हैं वहीं लॉन्ग रेंज में 4x अच्छा विकल्प है।
ये भी पढ़ें:- Micro UZI VS MP5K: PUBG Mobile में कौन-सी गन बेहतर है?