PUBG Mobile सहित 118 ऐप्स हुए भारत में बैन

PUBG Mobile
PUBG Mobile

कल भारतीय गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स सिन में एक बड़ा भूचाल आया। भारतीय सरकार ने टेनसेंट गेम्स का PUBG Mobile बैन कर दिया।

PUBG Mobile सहित 118 ऐप्स हुए बैन

मिनिस्ट्री ऑफ़ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी ने काफी बड़ा कदम उठाया है और 188 ऐप्स बैन होने वाले हैं। बड़ी खबर ये है कि PUBG Mobile भी लिस्ट में है।

भारत में कुछ समय पहले ही टिकटॉक सहित 59 अन्य ऐप्स को बैन किया गया था और अब PUBG Mobile की भी वही हालत हुई है। इसके साथ ही क्लैश ऑफ़ किंग्स और मोबाइल लैजेंड्स को भी बैन किया गया है।

इस खबर पर बाद में कई बड़े अधिकारियों ने मुहर लगाई थी। मिस्ट्री के अनुसार इन 188 ऐप्स को भारत के हित में बैन किया गया है। भारत में पिछले कुछ समय से ईस्पोर्ट्स प्रसिद्धि हासिल कर रहा था और PUBG Mobile के कई सारे टूर्नामेंट्स भारत में आयोजित हो रहे थे। PUBG Mobile ने ईस्पोर्ट्स को भारत में पहचान दिलाई थी लेकिन अब इसके वापस आने के काफी कम चांस है।

ये रही बैन हुई ऐप्स की पूरी लिस्ट:

PUBG Mobile के भारत में वापस आने के काफी कम चांस है। अगर ब्लूहोल (PUBG का डेवलपर) टेनसेंट से पार्टनरशिप तोड़ देता है और किसी नए पब्लिशर के साथ पार्टनरशिप कर लेता है तो ये गेम वापस आ सकता है। टेनसेंट दुनिया का सबसे प्रसिद्ध गम वेंडर है और उसने इस गेम को फेमस बनाने में काफी बड़ा किरदार निभाया था।

Edited by Ujjaval E-Sports