PUBG Mobile: Daljitsk ने Team IND में वापस कदम रखा

दलजीत सिंह (Daljitsk)
दलजीत सिंह (Daljitsk)

कुछ हफ्ते पिछ्ले Orange Rock Esports ने घोषणा करके अपने इंस्टाग्राम पेज द्वारा बताया था कि दलजीत सिंह (Daljitsk) ने टीम को अलविदा कह दिया था। इसके बाद बताया जा रहा था Daljitsk अपनी पुरानी PUBG Mobile टीम Insidious (Team IND) में जा सकते हैं।

हालांकि, PUBG Mobile बैन की वजह से गेमिंग कम्युनिटी में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसके बावजूद अब चौंकाने वाली खबर के बाद चीज़ें धीरे-धीरे सही होते जा रही हैं। हाल ही में Team Insidious ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर बताया है कि Daljitsk फिर रोस्टर में शामिल होने वाले हैं।

PUBG Mobile: Daljitsk ने Team IND में वापस कदम रखा

Daljitsk असल में PUBG Mobile के बड़े खिलाडी रहे हैं और उन्हें ईस्पोर्ट्स में आए दो साल हो चुके हैं। उनका सफर 2018 में Team TFS के साथ शुरु हुआ था। भारत के प्रसिद्ध खिलाडी ScoutOP की नजर Daljitsk पर पड़ी और उन्होंने Team IND के लिए उन्हें बुलाया।

Daljitsk भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़ेसपोर्ट प्लेयर्स है। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसिद्ध है। उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग ढाई लाख सब्सक्राइबर्स है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके २ लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है।

Team Insidious भारत की शुरुआती और सबसे बढ़िया टीमों में से एक है। Scout ने PUBG Mobile Club Open (PMCO) India Spring Split 2019 में IND को पहली सफलता दिलाई थी जहां वो दूसरे स्थान पर ऐ थे। इसके साथ ही उनकी टीम PMCO Global के लिए क्वालीफाई हुई थी। इसके बाद Daljitsk दिसंबर 2019 में Orange Rock का हिस्सा बन गए।

OR ने उनकी मदद से कई सारे बड़े टूर्नामेंट जीते। वो ESL India Premiership 2020 Summer और PUBG Mobile Pro League (PMPL) South Asia Season 1 League Stage में जीत हासिल करने में सफल रहे थे।

ये भी पढ़ें:- 3 टाइटल्स जिन्हें PUBG Mobile में आसानी से हासिल किया जा सकता है