PUBG Mobile की भारत में वापसी नहीं होने पर भड़के फैंस, ट्विटर पर पूछे ढेरों सवाल

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile को 2 सितंबर 2020 में बैन का ऐलान किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को बैन कर दिया गया था। इसके साथ ही 116 अन्य ऐप्स भी बैन हुई थी। इन गेम्स को डाटा की सुरक्षा के चलते बैन किया गया गया। खैर, अक्टूबर के अंत में इसका सर्वर भी बंद हो गया।

नवंबर में PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा हो गई थी। इस दौरान खिलाडियों को नई उम्मीदें मिली थी। इसके बावजूद महीने निकल गए लेकिन PUBG Mobile की अबतक वापसी नहीं हुई है। PUBG Mobile का ग्लोबल वर्जन अभी चल रहा है लेकिन भारतीय वर्जन के रिलीज होने को लेकर पिछले 3 महीनों में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।


PUBG Mobile India की वापसी न होने पर भड़के फैंस, गेम की वापसी को लेकर अभी भी बड़े सवाल

कई लोग PUBG Mobile India की वापसी न होने को लेकर निराश है। अबतक रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है और अबतक कोई आधिकारिक घोषणा देखने को नहीं मिली हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर गेम की वापसी को लेकर कई सारे सवाल पूछे हैं:

ये भी पढ़ें- PUBG Mobile vs COD Mobile: महंगे फोन्स के लिए कौनसा बेहतर विकल्प रहेगा?

PUBG Mobile Lite के प्रशंसक भी गेम की भारत में भविष्य को लेकर चिंतित है क्योंकि इससे जुडी भी कोई भी खबर अबतक सामने नहीं आई हैं। इसके साथ ही वापसी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। कई बैटल रॉयल फैंस ने गेम खेलना छोड़ दिया है वहीं कुछ लोगों ने अन्य विकल्पों को ट्राय किया है। अब देखना होगा कि अबतक भारत वर्जन की वापसी देखने को मिलती हैं और क्या गेम अपनी वापसी करने में सफल होता है या नहीं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile vs COD Mobile: कौन-सा मिड रेंज फोन्स के लिए बेहतर विकल्प है?