PUBG Mobile vs COD Mobile: कौन-सा मिड रेंज फोन्स के लिए बेहतर विकल्प है?

 (Image via Sportskeeda)
(Image via Sportskeeda)

PUBG Mobile और COD Mobile दोनों ही काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। दोनों ही गेम को काफी पसंद किया जाता है। हमेशा ही उनकी तुलना होती हैं। अगर आपके पास मिड-रेंज स्मार्टफोन है तो इस आर्टिकल में हम दोनों में से बेहतर विकल्प के बारे में बात करेंगे


PUBG Mobile या COD Mobile कौनसा मिड-रेंज फोन्स के लिए बेहतर विकल्प है?

कम से कम जरूरतें

PUBG Mobile को खेलने के लिए आपके पास 5.1.1 या इससे ऊपर वर्जन होना चाहिए। साथ ही स्टोरेज और रैम कम से कम 2 GB तक होना चाहिए। आपको COD Mobile को खेलने के लिए एंड्राइड में कम से कम 2 GB रैम की जरूरत रहती हैं और अपने डिवाइस का एंड्राइड 5.1 वर्जन या उससे ऊपर होना चाहिए।

गेमप्ले स्टाइल

youtube-cover

PUBG Mobile और COD Mobile दोनों में 100 खिलाडी मौजूद है। ऐसे में आपको बैटल रॉयल का दोनों ही गेम्स में काफी अच्छा अनुभव मिलेगा। एक बैटल रॉयल लगभग 30 मिनट तक चलता है। साथ ही COD Mobile असल में PUBG Mobile से थोड़ा तेज है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile vs Free Fire: दोनों गेम्स में 5 प्रमुख और सबसे बड़े अंतर

ग्राफिक्स

youtube-cover

दोनों ही गेम्स के ग्राफिक्स काफी बेहतर है। PUBG Mobile के ग्राफिक्स असली लगते हैं लेकिन COD Mobile के ग्राफिक्स थोड़े अलग है। दोनों ही सबको पसंद आएंगे। दोनों ही गेम्स में 60-90 FPS फ्रेम रेट का सपोर्ट है और 3 GB या 4 GB रैम के फोन्स में ये मौजूद रहता है।

नतीजा

PUBG Mobile और COD Mobile दोनों के लिए आपको कम से कम 2 GB रैम की जरूरत है। ऐसे में आपको एक अच्छी परफॉर्मेंस के लिए 3GB रैम फोन की जरूरत होगी। हालांकि, COD Mobile एक अच्छा विकल्प होगा। इसमें गेमिंग का अनुभव शानदार रहता है और आपको मिड-रेंज फोन्स में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। दूसरी ओर PUBG Mobile थोड़ा लैग करता है।

नोट: इस आर्टिकल में राइटर की निजी राय मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile vs COD Mobile: महंगे फोन्स के लिए कौनसा बेहतर विकल्प रहेगा?