PUBG Mobile का भारतीय वर्जन जल्द ही होगा गूगल प्ले स्टोर पर रिलीज, वेबसाइट की हो रही है टेस्टिंग

(Image via wallpapercart.com)
(Image via wallpapercart.com)

PUBG Mobile की भारत में वापसी को लेकर समय-समय पर अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। सितंबर के महीने में गमे पर बैन लगा दिया गया था। कुछ दिनों बाद PUBG Corporation ने भारत में टेनसेंट के साथ पार्टनरशिप तोड़ दी थी।

12 नवंबर को बड़ी घोषणा के साथ ही बताया गया था कि भारत में दो महीनों के बाद PUBG Mobile की वापसी होने वाली हैं। साथ ही गेम की वापसी का एक टीजर भी सामने आया था जहां भारत के तीन प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल प्लेयर्स नजर आए थे।


PUBG Mobile का भारतीय वर्जन अभी भी रिलीज होने वाला है

हर कोई PUBG Mobile की भारत में वापसी का इंतजार कर रहा है। असल रिलीज डेट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। पहले बताया जा रहा था कि 13 नवंबर को गेम आएगा। खैर, ऐसा नहीं हुआ और फिर 20 नवंबर को रिलीज डेट माना गया।

कई फैंस ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर जवाब ढूंढने की कोशिश की है। कुछ लोगों ने Microsoft Azure को भी इसके लिए टैग किया। उन्होंने भी कोई साफ जवाब दिया। हाल ही में आयी खबरों के अनुसार PUBG Mobile का भारतीय वर्जन दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Microsoft Azure ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट के सवाल का दिया जवाब

A snippet from the website

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस बारे में कोई अपडेट नहीं आयी है। कुछ लोगों को न्यूज़ का विकल्प मिल रहा है और यहां पर कई मौकों पर APK डाउनलोड लिंक और गूगल प्ले स्टोर का विकल्प नजर आया है। इसके बावजूद दोनों ही काम नहीं करती।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile भारत में अपनी वापसी करने की तैयारी कर रहा है वहीं सरकार ने 8 अन्य गेम्स को किया बैन