Microsoft Azure ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट के सवाल का दिया जवाब

Enter caption
PUBG Mobile

Microsoft Azure ने ट्विटर पर PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी। पिछले कुछ समय से हर कोई गेम की वापसी को लेकर सवाल कर रहा है। PUBG Corporation ने 12 नवंबर को वापसी की घोषणा की थी। इसके साथ ही एक टीजर भी सामने आया था।

ट्विटर पर लोग लगातार गेम की वापसी को लेकर अलग-अलग तरीके के सवाल पूछ रहे हैं। Microsoft Azure से भी कुछ लोग सवाल कर रहे थे। आखिर उन्होंने चुप्पी तोड़ी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की वापसी तय, कंपनी ने 5 लाख के कैपिटल के साथ भारत में किया रजिस्ट्रेशन

इन खिलाडियों के लिए महीने की शुरुआत में Krafton Inc. ने Microsoft Azure के साथ डील साइन की थी और इसका कारण यूजर्स का डाटा और उनकी सुरक्षा थी।


Microsoft Azure ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

Microsoft Azure ने लोगों के रिलीज डेट को लेकर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा:

“ हमारे पास इस समय PUBG Mobile India से जुडी हुई कोई भी खबर साझा करने के लिए नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी के लिए नजरें बनाए रखें!”

इसके जहां में कंपनी ने PUBG Mobile India की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने के लिए कहा और वहां से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा।

प्रेस रिलीज के अनुसार PUBG Corporation भारत में अपना ब्रांच ऑफिस खोलेगा और 100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग काम के लिए काम पर रखेगा। इसके साथ ही वो अपनी इस बात पर सही साबित हुए। दरअसल, PUBG India ने भारत में रजिस्टेशन कर लिया है और कैपिटल के लिए 5,00,000 रूपये दिए। साथ ही दो डायरेक्टर्स की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile भारत में अपनी वापसी करने की तैयारी कर रहा है वहीं सरकार ने 8 अन्य गेम्स को किया बैन

Edited by Ujjaval E-Sports