PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट के बारे में सारी जानकारी

(Image via Newswire)
(Image via Newswire)

PUBG Mobile को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गेम ने भारत में बैटल रॉयल मोबाइल गेम्स की ओर लोगों की रूचि बढ़ाई थी। सितंबर के महीने की शुरुआत में PUBG Mobile समेत 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया। इसके बाद से लगातार गेम की वापसी की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Microsoft Azure ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट के सवाल का दिया जवाब

PUBG Mobile को भारत में वापस लाने के लिए कंपनी ने टेनसेंट के साथ पार्टनरशिप तोड़ दी। इसके अलावा डाटा की सुरक्षा के लिए माइक्रोसॉफ्ट अज़ुर के साथ डील साइन की। दिवाली के समय पर गेम की भारत में आने की घोषणा हुई थी। इसके साथ ही टीजर भी सामने आ गया था। 21 नवंबर को PUBG India ने भारत में कंपनी के रूप में रजिस्ट्रेशन किया।

फैंस लगातार सोशल मीडिया पर PUBG Corporation से गेम की भारत में वापसी को लेकर सवाल कर रहे हैं। इसके बावजूद अबतक कोई भी रिलीज डेट सामने नहीं आयी है।

youtube-cover

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट के बारे में छोटी-बड़ी हर सारी जानकारी

घोषणा के बाद खबरें सामने आयी थी कि PUBG Mobile 13 नवंबर को भारत में रिलीज हो जाएगा और कई सारे प्लेयर्स ने इसके संकेत दिए थे। ऐसा कुछ नहीं हुआ और बाद में 20 नवंबर को गेम की संभावित रिलीज डेट बताई गयी।

अब नए सोर्स के अनुसार, PUBG Mobile का भारतीय वर्जन दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगा। कल खबरें सामने आयी थी कि गूगल प्ले स्टोर की रिव्यु टीम के पास PUBG Mobile India को रिलीज करने की रिक्वेस्ट आयी थी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय फैंस ने Microsoft Azure से किये सवाल, हर कोई गेम की रिलीज डेट को लेकर कर रहा है सवाल