PUBG Mobile Lite 0.19.0 अपडेट से जुडी नई चीज़ों की सूची

Image Credits: PUBG Mobile lite
Image Credits: PUBG Mobile lite

PUBG Mobile के छोटे वर्जन PUBG Mobile Lite का नया अपडेट आ गया है। इस 0.19.0 अपडेट में कुछ शानदार चीज़ें जोड़ गयी है। लंबे समय से बताया जा रहा था की अगले अपडेट में कुछ बड़ी चीज़ें आने वाली है।

ऐसे में गेम को खेलने वाला हर एक खिलाडी इस अपडेट के लिए उत्साहित था। अब अपडेट आ गया है और हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि इस अपडेट में मुख्य फीचर्स क्या होने वाले हैं। इसलिए हम PUBG Mobile Lite के 0.19.0 अपडेट में आने वाले फीचर्स के बारे में बात करेंगे।

PUBG Mobile Lite के 0.19.0 अपडेट के फीचर्स

1- सर्वाइवर टिल डौन मोड (ज़ॉम्बी मोड)

PUBG Mobile में लगभग एक साल पहले ये अपडेट आ गया था लेकिन अब आखिर गेम के छोटे वर्जन में इसे लाया गया है। इस मोड में खिलाड़ियों को अंत तक सर्वाइवर करने के साथ ही ज़ॉम्बी को भी मारना है। जो भी खिलाडी सारे जॉम्बी से फाइट लेकर अंत तक बचेगा और अन्य विरोधियों को पराजित करेगा, उसे जीत मिलेगी। इस अनोखे मोड को खेलने का एक अलग ही मजा रहने वाला है।

2- लॉबी में बदलाव

Image Credits: AMbhai gaming / YouTube

0.19.0 के अपडेट के साथ ही गेम की लॉबी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब इसका लुक पूरी तरह से बदल गया है।

3- नई गाड़ियां

The newly-added Mirado (Image Credits: AMbhai gaming / YouTube)

इस नए अपडेट के साथ ही गेम में दो नई गाड़ियां भी डाल दी गयी है। अब वारेंगा मैप में मिराडो और ऑटोरिक्शा भी नजर आने वाली है। आप स्पॉन आइलैंड पर भी इसे ट्राय कर सकते हैं।

4- कुछ बग्स को सही किया गया है

One bug where players could go inside the texture of mountains has been fixed (Image Credits: AMbhai gaming / YouTube)

बताया गया है कि वरेंगा मैप में मौजूद कुछ बग्स को अब ठीक कर दिया गया है। ऐसे में गेम का अनुभव और भी ज्यादा अच्छा रहने वाला है।

(नोट: भारत में PUBG Mobile Lite बैन है। ऐसे में कृपया इस अपडेट को अभी डाउनलोड न करें)

ये भी पढ़ें:- Free Fire में गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम कैसे बनाएं?

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now