PUBG Mobile Lite की भारत में वापसी पर सवाल, खिलाड़ी मांग रहे हैं जवाब

PUBG Mobile Lite 
PUBG Mobile Lite 

PUBG Mobile Lite असल में PUBG Mobile का छोटा वर्जन है जिसे सस्ते फोन्स के लिए खास तौर पर बनाया गया था। इस गेम के प्लेस्टोर पर काफी ज्यादा डाउनलोड थे। खैर, 2 सितंबर को खबर सामने आयी कि PUBG Mobile Lite और इसके मुख्य वर्जन पर भारत में बैन लगने जा रहा है।

इसके बाद से ही हर कोई गेम की भारत में वापसी का इंतजार कर रहा है। कुछ दिनों पहले PUBG Mobile प्लेयर्स ने संकेत दिए थे कि PUBG Corporation भारतीय वर्जन की प्लानिंग कर रहा है। ये खास तौर पर भारत के बनता। अभी मुख्य रूप से सिर्फ PUBG Mobile को लेकर ही चर्चा चल रही हैं।


PUBG Mobile Lite प्लेयर्स भारत में गेम की वापसी को लेकर कंफ्यूज है

प्रेस रिलीज में PUBG Corp ने भारत में PUBG Mobile Lite की वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। इसके चलते PUBG Mobile Lite की वापसी पर खिलाडियों के सामने बड़े सवाल थे।

कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस बारे में जवाब की मांग की:

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की भारत में वापसी के ऐलान के साथ ही 5 सबसे ज्यादा चर्चा के विषय

PUBG Mobile Lite का रीजन के अनुसार कोई अलग वर्जन अभी उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद देखा जाए तो भारत में इस गेम को काफी खेला जाता है। अभी खिलाडियों को PUBG Mobile Lite की भारत में वापसी के आधिकारिक ट्वीट के लिए रुकना होगा।


इसके अलावा घोषणा में बताया गया था कि भारत में इसकी ब्रांच खुलेगी और वहां 100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग कामों के लिए नौकरी पर रखा जाएगा। इसके साथ ही PUBG Mobile की वापसी के साथ ही ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता की भी वापसी देखने को मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में वापसी के साथ ऑफिस खोलने की घोषणा की, 100 मिलियन डॉलर्स करेंगे निवेश