M416 VS Beryl M762: PUBG Mobile में कौन-सी गन बेहतर है?

PUBG Mobile: M416 VS Beryl M762; Which assault rifle is better & Why?

PUBG Mobile में काफी अलग-अलग तरीके के हथियार मौजूद है और इस वजह से गेम को खेलने का मजा बढ़ जाता है। हमेशा ही PUBG Mobile में M416 और Beryl M762 के बीच तुलना होती है क्योंकि दोनों को काफी ज्यादा यूज़ किया जाता है। इस आर्टिकल में हम M416 और Beryl M762 की तुलना करने वाले हैं।

PUBG Mobile: M416 बनाम Beryl M762

#1 ताकत

image credits: Pinterest
image credits: Pinterest

Beryl M762 का डैमेज M416 से बेहतर है। PUBG Mobile में Beryl M762 के अंदर 7.62 mm का एमओ उपयोग होता है और इस वजह से वो 5.56 mm एमओ की M416 ज्यादा अच्छी है।


#2 रेट ऑफ फायर

Beryl M762 की फायरिंग स्पीड 2.58 सेकंड्स है वहीं M416 असॉल्ट राइफल का रेट ऑफ फायर 2.76 सेकंड्स है। Beryl M762 इस मामले में काफी बेहतर है।


#3 रेकोईल

M416 VS Beryl M762; Which assault rifle is better & Why?

रेकोईल के मामले में M416 साफ तौर पर विजेता मानी जाएगी। M762 में 7.62 mm का उपयोग किया जाता है। इस वजह से उसे कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल है। M416 इस वजह से अपने कम रेकोईल से ज्यादा खतरनाक फायदेमंद रह सकती हैं।


#4 मैगज़ीन

दोनों गन्स में 30 बुलेट्स लगती है लेकिन एक्सटेंडेड मैग की मदद से इनमें 10 बुलेट्स बढ़ जाती है।


#5 मिलने जगह और फायरिंग का मोड

M416 VS Beryl M762; Which assault rifle is better & Why?

दोनों ही गन्स PUBG Mobile के हर मैप पर बड़ी आसानी से मिल जाती है। M416 में सिंगल और ऑटो मौजूद है वहीं M762 में इनके अलावा बर्स्ट मोड भी आता है।


अंतिम नतीजा

देखा जाए तो अगर क्लोज रेंज में आप किसी गन का उपयोग करना चाहते तो Beryl M762 एक अच्छा विकल्प रहेंगी। इसके बावजूद अगर आप मिड या लॉन्ग रेंज समेत क्लोज रेंज के लिए ऑल राउंडर गन की तलाश में है तो M416 से अच्छा विकल्प PUBG Mobile में शायद ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- M416 VS M16A4: PUBG Mobile में कौन-सी गन बेहतर है?