PUBG Mobile प्रो Ronak ने की ईस्पोर्ट्स में वापसी, अमेरिकी टीम के साथ जुड़े

हरप्रीत सिंह "Ronak" जनजुहा
हरप्रीत सिंह "Ronak" जनजुहा

PUBG Mobile भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और अब जल्द ही गेम की वापसी भी होने वाली हैं। खैर, 2019 में Fnatic ने भारत में TSM और अन्य अंतर्राष्ट्रीय कंपनी के बाद कदम रखने के निर्णय लिया था

अब इस ट्रेंड को जारी रखते हुए एक और अमेरिकी ईस्पोर्ट्स संस्था ने भारत के PUBG Mobile में कदम रखने का निर्णय किया है। दरअसल, इस कंपनी का नाम Oxygen Esports है। उन्होंने आते ही प्रसिद्ध प्रोफेशनल प्लेयर हरप्रीत सिंह "Ronak" जनजुहा को अपने साथ जोड़ लिया है।


PUBG Mobile: Ronak के लिए पिछला कुछ समय काफी निराशाजनक रहा है

Ronak 2019 में भारतीय PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स सिन में काफी ज्यादा चर्चा का विषय थे। वो Team Soul का हिस्सा रहते हुए PUBG Mobile Club Open (PMCO) और PUBG Mobile India Series (PMIS) दोनों ही प्रतियोगिता को जीता था। इसके अलावा Fnatic के साथ वो PUBG Mobile All-Stars (PMAS) जीतने में सफल रहे थे। उन्होंने अपने करियर में टीमों के लिए काफी बड़े योगदान दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- SouL की PUBG Mobile टीम के सबसे अहम दो खिलाड़ियों ने टीम छोड़ दी है

हालांकि, 2020 उनके लिए खराब रहा है। वो पिछले साल की तरह प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। अगस्त 2019 में उन्होंने Fnatic छोड़कर कंटेंट क्रिएशन पर ध्यान देना शुरू किया था। अब PUBG Mobile की भारत में वापसी के साथ ही Ronak ने भी ईस्पोर्ट्स सिन में वापस आने का निर्णय लिया है।

साथ ही वो Fnatic Owais के अलावा एक ही ऐसे खिलाडी है जिसके नाम PUBG Mobile की तीन भारतीय ट्रॉफी है। वो Oxygen Esports के साथ मिलकर अपनी शानदार वापसी करना चाहेंगे।

OxyGen Esports (OXG) को Helix Esports, Team Genji और Reciprocity Gaming के रोस्टर द्वारा मिलकर बनाया गया है। Oxygen Esports काफी प्रसिद्ध नाम है।

ये भी पढ़ें:- 8Bit ने PUBG Mobile सिन से हटने का निर्णय लिया, रोस्टर को किया रिलीज