PUBG Mobile के 5 टाइटल्स जिन्हें हासिल करना सबसे आसान है

Image Credits: androidauthority
Image Credits: androidauthority

PUBG Mobile काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। पूरी दुनिया के लोग इस गेम को खेलना पसंद करते हैं। अपने शानदार ग्राफिक्स और फीचर्स की वजह से ये अन्य बैटल रॉयल गेम से बेहतर है। PUBG Mobile ने गेम में एक अचीवमेंट्स का विकल्प दिया है। यहां पर से आप अलग-अलग तरीके के इनाम और टाइटल्स पा सकते हैं।

टाइटल्स पाने के लिए खिलाडियों को किसी एक जगह के मिशन्स पूरे करने होते हैं। PUBG Mobile में कुछ ऐसे टाइटल्स है जिन्हें हासिल करना काफी आसान है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 टाइटल्स के बारे में जिन्हें हासिल करना काफी ज्यादा आसान है।

PUBG Mobile के 5 टाइटल्स जिन्हें हासिल करना सबसे आसान है


1) परसर्वेंस

Image Credits: AASUAU
Image Credits: AASUAU

PUBG Mobile में इस टाइटल को हासिल करना आसान है। आपको इसके लिए किसी स्किल्स, समय या मेहनत नहीं लगेगी। आपको लगातार तीन सीजन पर एलीट रॉयल पास लेना है। इस तरह के टाइटल को हासिल करना सबसे आसान है।


2) वेल-लाइक

Image Credits: Guru Gamer
Image Credits: Guru Gamer

अगर आप इस टाइटल को हासिल करने की ठान लेते हैं तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। आपको इस टाइटल को पाने के लिए कुल 1000 लाइक्स की जरूरत है। मैच के बाद आप अपने साथियों को लाइक देने के लिए बोल सकते हैं। इससे आप मिशन को तेजी से कर पाएंगे।


3) वेयरहाउस

Image Credits: Ned Stark
Image Credits: Ned Stark

इस टाइटल के लिए समय लगता है लेकिन आप इसे हासिल कर सकते हैं। इस टाइटल को हासिल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप असॉल्ट राइफल से 2000 किल्स कर दें और 200 किल्स पिस्टल से कर दें।


4) सीजन में ऐस पर पहुंचना

Image Credits: Gamer Hindustani
Image Credits: Gamer Hindustani

PUBG Mobile में अगर आप ऐस पर पहुँच जाते हैं तो आपको टाइटल मिल जाएगा। हालांकि, आपको ऐस पर आने के बाद 5 मुकाबलों पर ऐस पर ही रहना होगा।


5) ओवरअचीवर

Image Credits: Reddit
Image Credits: Reddit

ओवरअचीवर के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। दरअसल, आपको अन्य मिशन्स और टाइटल्स हासिल करके 2800 अचीवमेंट पॉइंट्स हासिल करने होते हैं।