PUBG Mobile में Micro UZI के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

(Image credits: chOpper YT)
(Image credits: chOpper YT) (Image credits: MobileModeGaming.com)

PUBG Mobile काफी ज्यादा बढ़िया बैटल रॉयल गेम है और इसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। ईस्पोर्ट्स में भी इस गेम ने काफी ज्यादा नाम कमा लिया है। इसके ग्राफ़िक्स काफी ज्यादा बढ़िया है। इसके साथ ही गेम में अलग-अलग तरीके के हथियार मौजूद है।

PUBG Mobile में अक्सर खिलाडी Micro UZI को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम इस गन के डैमेज, लोकेशन, स्टैट्स और अटैचमेंट्स समेत अन्य चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं।

PUBG Mobile में Micro UZI के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी


डैमेज

 (Image credits: MobileModeGaming.com)

Micro UZI गेम की सबसे अच्छी SMG गन्स में से एक है और ये क्लोज रेंज में अपने अनोखे प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। अच्छी बात ये है कि PUBG Mobile के हर एक मैप पर ये गन मौजूद है और 1v1 के लिए ये अच्छा विकल्प है।


डैमेज स्टैट्स

(Image credits: Pinterest)
(Image credits: Pinterest)

Micro UZI का डैमेज अन्य SMG गन्स से कम है लेकिन गेम में इसकी फायरिंग स्पीड सबसे बढ़िया है। गन का बेस डैमेज सिर्फ 26 का हिअ लेकिन इसकी फायरिंग स्पीड 0.048 सेकंड्स की है। इस वजह से ये क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। मिड और लॉन्ग रेंज में इसे चला पा लगभग असम्भव है। साथ ही इसकी रेंज भी कम रहती हैं।


रेकोईल और अटैचमेंट्स

(Image credits: Reddit)
(Image credits: Reddit)

PUBG Mobile में UZI के अंदर कुल 3 अटैचमेंट स्लॉट्स है: मज़ल, मैगज़ीन और स्टॉक। अगर आप PUBG Mobile में UZI का सही तरह से फायदा उठाना चाहते हैं तो उसमें स्प्रेसर, एक्सटेंडेड क्विकड्रॉ मैगज़ीनऔर एक स्टॉक लगा सकते हैं। UZI में सिर्फ रेड डॉट और होलोग्राफ़िक साइट लग सकती हैं। अपडेट के बाद गेम में इस चीज़ के अंदर काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire और PUBG Mobile में से किस गेम में ज्यादा हथियार मौजूद है?