PUBG Mobile vs Free Fire: गन्स में कितना फरक है ?

Free Fire vs PUBG Mobile (Picture Courtesy: Free Fire and PUBG Mobile)
Free Fire vs PUBG Mobile (Picture Courtesy: Free Fire and PUBG Mobile)

Free Fire और PUBG Mobile दो सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम्स हैं आज की तारिख में। इन दोनों गेम्स के मिलियंस डाउनलोड्स हैं और दुनिया भर से लोग इन गेम्स का आनंद लेते हैं।

दोनों गेम्स में बहुत सी गन्स और अरेसनल उपलब्ध हैं जिनका खिलाड़ी भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं गेम जीतने के लिए। दोनों गेम्स PUBG Mobile और free FIRE में वेपन्स को अलग अलग कटेगरिस में बांटा गया है और खिलाड़ी बहुत बार दोनों गेम्स में उपलब्ध गन्स की तुलना करते हैं।

ऐसे खिलाड़ियों के लिए हम यह आर्टिकल ले कर आये हैं जिसमे हम दोनों गेम्स की गन्स के बारे में बताएंगे और उनकी तुलना करेंगे। यह तुलना एक वेपन के हिसाब से नहीं की जा रही बल्कि कैटेगरी के हिसाब से करी है।

PUBG Mobile vs Free Fire: गन्स में कितना फरक है ?

DMR केटेगरी नहीं है Free Fire में

No separate DMR class (Picture Source: ff.garena.com)
No separate DMR class (Picture Source: ff.garena.com)

PUBG Mobile में गन्स को अलग केटेगरी में बांटा गया है जो हैं AR, SMG, LMG, शॉटगन्स, स्नाइपर राइफल , DMR, पिस्टल्स आदि। FREE FIRE में भी ऐसी ही केटेगरी उपलब्ध हैं। एक चीज़ जो इन दोनों को अलग करती है वह है free Fire में कोई ख़ास DMR केटेगरी का ना होना। free Fire की अफीशियल वेबसाइट के हिसाब से , SKS जैसे गन्स AR में आती हैं हालाँकि इनका फायरिंग रेट कम है और डैमेज ज़्यादा।

बोल्ट एक्शन स्नाइपर्स

PUBG Mobile में चार बोल्ट -एक्शन राइफल्स हैं Kar98K, AWM, Win94 और M24 और यह दोनों गेम्स में थोड़ी सामान्यता है। M82B स्नाइपर Free Fire में एक एंटी व्हीकल स्नाइपर है जो व्हीकल और आइस वाल्स को ज़्यादा डैमेज पहुँचाती हैं। एक और बेहतर चीज़ free Fire की वेबसाइट के हिसाब से यह है की आखिरी की दो स्नाइपर्स में पहले से 8X स्कोप लगा हुआ आता है।

LMGs

Gatling gun in Free Fire (Picture Source: ff.garena.com)
Gatling gun in Free Fire (Picture Source: ff.garena.com)

LMGs दोनों गेम्स में ही उपलब्ध हैं। हालाँकि Free Fire में एक Gatling गन है जिसका बहुत बेहतरीन और तेज़ फायरिंग रेट है और एक बार में वह बन्दूक बेहद ज़्यादा गोलियां लोड कर लेती हैं यानि की एक बार में 1200 गोलियां मैगज़ीन में।

Throwables

Free Fire में केवल एक थ्रोएबल उपलब्ध है ग्रेनेड और वही PUBG Mobile में 4 थ्रोएबल उपलब्ध हैं फ्रैग , स्मोक , स्टन और मोलोटोव कॉकटेल। यह एक बहुत बड़ा फरक है गेम्स में।

SMGs

इन दोनों गेम्स में बहुत सी SMGs हैं खिलाड़ियों के लिए लेकिन Free Fire में, VSS भी SMG के अंडर आती है। PUBG Mobile में यह DMR के अंडर आती है। बाकी गन्स एक जैसी रहती हैं।

दोनों गेम्स में बहुत से और फरक भी हैं। Free Fire में कुछ AR हैं जैसे XM8 और FAMAS , और वही PUBG Mobile में AUG A3 जैसी गन्स हैं।