PUBG Sanhok मैप गाइड: Sanhok में कहाँ लैंड करें और जानिये बेस्ट लूट की जगह

sanhok
sanhok

Sanhok एक छोटा सा मैप है, जिसमें Erangel और Vikendi से काफी ज़्यादा लूट मिल जाती है। यहाँ पर आराम से आपको लेवल 3 का सामान और काफी एक्सक्लूसिव आइटम्स भी मिल सकती है। PUBG का गेम जीतने के लिए अच्छी लूट होना बहुत ज़रूरी होता है और अच्छी लूट घरों में या कंटेनर में कहीं भी मिल सकती है। लेकिन हमेशा बेहतर होता है अगर आप अच्छे से जानते हो किस जगह आपको अच्छी लूट मिलेगी।

Sanhok में बेस्ट लूट के लिए कहाँ उतरें?

अगर आप भरपूर लूट चाहते हैं तो PARADISE RESORT, BOOTCAMP, CAMP BRAVO, PAI NAN, DOCKS, CAVE सबसे बेहतरीन जगहों में से है और यहाँ खेलने में भी मज़ा आता है। आइये इन जगहों के बारे में डिटेल में जानते हैं -

लोकेशन 1 - CAMP Alpha

camp alpha
camp alpha

अगर आप गेम में अच्छी लूट और जल्दी दुश्मनो से लड़ना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहाँ मिलिट्री फ़ील्ड्स है जिनमें बहुत लूट मिल जाती है। यह गेम में कैंपर्स का घर माना जाता है।

लोकेशन 2: BOOTCAMP

BOOTCAMP
BOOTCAMP

BOOTCAMP PUBG खिलाड़ियों की सबसे मनपसंद जगहों में से एक है। यहाँ बहुत लोग उतरते हैं इसलिए यहाँ बहुत लूट मिलती है। लेकिन अगर आप जल्दी बन्दूक ढूंढ़ने में सफल नहीं होते तो आप आसानी से मारे जा सकते हैं।

लोकेशन 3: PARADISE RESORT/RUINS

Paradise Resort/Ruins
Paradise Resort/Ruins

PARADISE RESORT और Ruins दोनों ही बहुत अच्छी जगहों में से है जब बात लूट करने की हो। सेंटर के नज़दीक होने की वजह से इस जगह में भरपूर लूट और दुश्मन दोनों आपको मिलेंगे। Ruins की बात की जाये तो ये Erangel के Ruins से अलग है। इसमें एक मोन्यूमेंट के चारों तरफ लूट पड़ी मिलती है।

लोकेशन 4: PAI NAN/WAREHOUSE QUARRY के पास

Pai Nan
Pai Nan

इन सब जगहों पर आपको अच्छी लूट मिल सकती है और यह बाकियों के मुक़ाबले थोड़ी सेफ भी होती है। यह जगह CAMP करने के लिए भी परफेक्ट है और यहाँ ज़िंदा रहना आसान है।

लोकेशन 5: Docks/Langkawi/Mongnai

Mongnai
Mongnai

यह जगहे जोन में मूव करने के लिए अच्छी मानी जाती है और ज़्यादा स्क्वाड यहाँ नहीं आते इसीलिए यह सेफ भी माना जाता है। इन जगहों में लूट करना आसान है क्योकि ये ज़्यादा बड़ी नहीं है इसीलिए लूट जल्दी हो जाती है और आप जोन के हिसाब से मूव कर सकते हैं।

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications