PUBG Mobile के Erangel मैप में Kar98k कहाँ मिलेगी?

Kar98k
Kar98k

PUBG में खिलाड़ी सबसे पहले अच्छे से लूट करने के बारे में सोचता है जिससे गेम में ज़िंदा रहना आसान रहे। इस गेम में वेपन्स रैंडम्ली मैप्स पर अलग अलग लोकेशन पर मिलते हैं और जो जगह बहुत अच्छी लूट देती है अक्सर वहां पर बहुत खिलाड़ी आते हैं।

Kar98k का फुल फॉर्म Karabiner 98 Kurz है। यह इस गेम में खिलाड़ियों की मनपसंद स्नाइपर में से एक है।यह बन्दूक 7.62 कैलिबर की गोलियां यूज़ करती है और अच्छे निशाने की वजह से खिलाड़ी इसको Miramar और Erangel में इस्तेमाल करना ख़ास पसंद करते है।

अगर खिलाड़ी ने लेवल 2 का हेलमेट पहना हो तो यह बन्दूक किसी भी खिलाड़ी को एक हेड शॉट में मार सकती है। यह सिंगल फायर मोड में इस्तेमाल की जाती है और इसकी बुलेट स्पीड 760 है। इस स्नाइपर की रेंज 100-600 के बीच की है और यह एक बार में 5 गोलियां लोड कर पाती है।

Kar98k
Kar98k

नीचे दी गयी जगहों पर आपको Kar98k मिलने के बहुत चांस हैं। यह लोकेशंस Erangel मैप के हैं क्योंकि ज़्यादातर लोग इसमें ही खेलना पसंद करते हैं -

Georgopol

Georgopol में आपको यह बन्दूक मिलने के चांस बहुत ज़्यादा हैं। यह जगह मैप में हॉस्पिटल के पास है और यहाँ कंटेनर्स होते हैं जिनमें भरपूर लूट का सामान होता है। इतना सामान होने की वजह से यहाँ पर बहुत खिलाड़ी उतरते हैं तो आपको हमेशा यहाँ सतर्क रहना पड़ेगा।

Military Base

Military Base मैप के मिडिल बॉटम में एक जगह है जहाँ बहुत अच्छी लूट मिलती है। हमेशा कोशिश करें कि आप तीन U शेप्ड वाली बिल्डिंग्स में लूट करें क्योंकि वहाँ भारी लूट होती है। लेकिन यहाँ भी बहुत लोग उतरते हैं इसीलिए हमेशा आपको फाइट के लिए तैयार रहना होगा।

Prison

Prison भी KAR98 पाने के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती है। यह जगह शेल्टर और मेन्शन के पास है जो की ऊंचे पहाड़ों से भी घिरी हुई है।

Pochinki

Pochinki
Pochinki

यह सबसे ज़्यादा भीड़ वाली जगह मानी जाती है क्योंकि यह मैप के बीच में लोकेटेड है। यहाँ काफी बिल्डिंग्स है जिनमें आपको Kar98k मिलने के बहुत चान्सेस हैं। इस जगह की ख़ास बात यह है कि मैप के बीच में होने की वजह से जोन भी इसके आस पास बनता है जिससे आपके पास लूट करने का भरपूर समय होता है।

Mylta Power

Mylta पावर की ग्रीन बिल्डिंग और फैक्ट्री में आपको आराम से भरपूर लूट मिल जायेगी। सेंटर से दूर होने की वजह से यहाँ काफी कम लोग आते है इसीलिए यहाँ मरने का खतरा भी कम रहता है। छत पर उतरना बहुत अच्छा रहता है क्योंकि वह आपको लेवल 3 का सामान मिल जाता है।

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications