PUBG Mobile में असॉल्ट राइफल्स के बारे में पूरी जानकारी

असॉल्ट राइफल्स
असॉल्ट राइफल्स

PUBG Mobile में असॉल्ट राइफल्स का काफी ज्यादा महत्व है। असॉल्ट राइफल्स को पास की फाइट्स के साथ ही दूरी की लड़ाइयों के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। ये राइफल्स SMG के मुकाबले ज्यादा ताकतवर रहती है।

हालांकि, असॉल्ट राइफल्स का फायर रेट काफी ज्यादा कम है। इस चीज़ में SMG ज्यादा अच्छी साबित होती है। असॉल्ट राइफल्स के अलावा DMR और स्नाइपर राइफल्स में कम एमओ कैपेसिटी होती है।

देखा जाए तो असॉल्ट राइफल्स PUBG Mobile का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

PUBG Mobile की असॉल्ट राइफल्स की सूची

PUBG Mobile में कुल 10 अलग-लग असॉल्ट राइफल्स है। ये रही उनकी सूची:

1- M416

2- AUG 43

3- Beryl या M762

4- G36C

5- M16A4

6- AKM

7- SCAR-L

8- MK47 Mutant

9- QBZ95

10- Groza

हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ी सारी असॉल्ट राइफल्स को चलाना पसंद नहीं करते हैं। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं PUBG Mobile की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स के बारे में।

#1 ग्रोज़ा

Entercaption

PUBG Mobile की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स में से एक ग्रोज़ा है। असल में ये बंदूक ड्रॉप्स में मिलती है और इस वजह से बहुत कम खिलाड़ी इसे सही तरह से उपयोग कर पाते हैं।

अगर इसे सही तरह से उपयोग किया जाए तो ये गन शानदार साबित हो सकती है। ग्रोज़ा का डैमेज ज्यादा है और अन्य बंदूकों के मुकाबले उसका फायर रेट भी ज्यादा है। इस बंदूक में 7.62mm की बुलेट का उपयोग होता है।

#2 AKM

AKM को लगभग हर कोई PUBG Mobile में उपयोग करना पसंद करता है। इस गन का डैमेज काफी ज्यादा है और इसमें 7.62mm का उपयोग होता है। AKM की मदद से बड़ी आसानी से खिलाड़ी को किल किया जा सकता है लेकिन उसे नियंत्रित करना मुश्किल है।

#3 M416

M416 सबसे पसंदीदा बंदूकों में से एक है। ये गन मीडियम रेंज में ताकतवर है। इस बंदूक में 5.56mm की गोलियां उपयोग होती है और इसका डैमेज भी काफी बढ़िया है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की आने वाली स्किन्स और पोशाकें लीक हुई

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications