स्वतंत्रता दिवस से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बदली अपनी इंस्टाग्राम डीपी, लगाई खास तस्वीर

Ankit
स्वतंत्रता दिवस से पहले धोनी ने इंस्टाग्राम की अपनी डीपी बदल दी है
स्वतंत्रता दिवस से पहले धोनी ने इंस्टाग्राम की अपनी डीपी बदल दी है

इस बार स्वतंत्रता दिवस को देश भर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जहां घरों-घरों में भारतवासी तिरंगा फहरा रहे हैं तो सोशल मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा है। इन सबके बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले अपनी इंस्टाग्राम की डीपी को बदलकर हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने अपनी डीपी पर तिरंगा लगा दिया है।

आमतौर पर धोनी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं और बहुत कम एक्टिव रहते हैं लेकिन उन्होंने भी इस मुहिम में हिस्सा लिया है। धोनी की नई तस्वीर में भारतीय ध्वज दिख रहा है, जिस पर लिखा है, "भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं।"

धोनी विश्व के सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया में कम एक्टिव रहने के बावजूद उनके इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दूसरी तरफ वह सिर्फ चार लोगों को फॉलो करते हैं। अब तक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से सिर्फ 107 पोस्ट डाली हैं।

धोनी विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वह इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं। 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी ने फिलहाल आईपीएल में खेलना जारी रखा है।

आईपीएल में उनकी कप्तानी में चेन्नई ने चार खिताब जीते हैं और लीग इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 41 वर्षीय धोनी का सफर आईपीएल में कब तक चल पाता है।

Quick Links