एयरपोर्ट पर एकसाथ नजर आये युजवेंद्र चहल और धनश्री, वीडियो हुआ वायरल 

Ankit
हाल ही में चहल और धनश्री की अनबन की खबरें आई थी
हाल ही में चहल और धनश्री की अनबन की खबरें आई थी

हाल ही में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) और उनकी पत्नी धनश्री के बीच अलगाव की अफवाहें सामने आई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम में संदेश लिखकर इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया था। इस बीच अब चहल और धनश्री को मुंबई एयरपोर्ट में एक साथ देखा गया।

दरअसल, चहल आज एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए यूएई रवाना हुए। उनके साथ मुंबई एयरपोर्ट तक धनश्री भी आईं थी। धनश्री ने गले लगाकर चहल को विदा किया। इस बीच दोनों ने एक साथ कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराई। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा है कि धनश्री के दाहिने घुटने में ब्रेस लगे हुए हैं, जो सर्जरी के कारण हैं।

वीडियो में भी देखा जा सकता है कि धनश्री को खड़े होने में तकलीफ हो रही थी और चहल उन्हें सपोर्ट देते हुए नजर आए थे।

एशिया कप 2022 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, जिसमें भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत को ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप की तीसरी टीम अभी क्वालीफायर मुकाबलों में से तय होनी है। दूसरी तरफ श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को ग्रुप B में रखा गया है। एशिया कप 2022 का उद्धघाटन मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को खेला जाएगा।

खिताब की हैट्रिक पूरी करना चाहेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। भारत ने 2016 और 2018 में खेले गए पिछले दो संस्करणों को जीता है। ऐसे में भारत के पास खिताब की हैट्रिक पूरी करने का मौका होगा।

Quick Links