भारत को स्क्वाश में एक और पदक, दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल को मिक्स्ड डबल्स में कांस्य

Squash - Commonwealth Games: Day 10
Squash - Commonwealth Games: Day 10

Commonwealth Games 2022 में भारत की मिक्स्ड डबल्स स्क्वाश जोड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मुकाबले में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की डोना लोबान और कैमरन पिले की जोड़ी को 2-0 से हराया।

गौरतलब है कि 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने रजत पदक जीता था। सौरव घोषाल ने इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुष सिंगल्स में भी कांस्य पदक जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह स्क्वाश में भारत का दूसरा कांस्य और पांचवां पदक है।

दीपिका पल्लीकल का यह चौथा कॉमनवेल्थ गेम्स पदक है। 2018 में उन्होंने महिला और मिक्स्ड डबल्स का रजत एवं 2014 में महिला डबल्स का स्वर्ण जीता था।

Quick Links

Edited by Prashant