रियो ओलंपिक्स 2016 में पदक जीतने वाले भारत के 5 सबसे प्रबल दावेदार

साइना नेहवाल
saina

साइना नेहवाल ने अपने बैडमिंटन करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें किसी परिचय की जरुरत नहीं हैं। ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर पिछले पांच वर्षों से निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद साइना अच्छे फॉर्म में हैं और भारत को उनसे पदक की बहुत उम्मीदें हैं। 2015 में कोई सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट नहीं जीतने के बावजूद साइना का प्रदर्शन अच्छा रहा और वह निरंतर खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों में शामिल रहीं। 2016 की शुरुआत में ख़राब शुरुआत के बाद साइना ने शानदार प्रदर्शन किया। विशेषतौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन और उबर कप में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली साइना देश की पहली महिला शटलर हैं और देश को पदक दिलाने के लिए वह अपना पूरा जोर लगाएंगी। वह 2012 लंदन ओलंपिक्स से बेहतर प्रदर्शन इस बार करने के लिए तत्पर होंगी।