पाकिस्तान के रेसलर को हराकर नवीन ने जीता गोल्ड, CWG 2022 में भारत का रेसलिंग में जबरदस्त प्रदर्शन  

Naveen Gold Medal - Commonwealth Games 2022
Naveen Gold Medal - Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत का रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष 74kg वर्ग में नवीन ने फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद ताहिर को 9-0 से बुरी तरह हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 12वां स्वर्ण और कुल मिलाकर 34वां पदक है। रेसलिंग में यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में 49वां स्वर्ण और कुल मिलाकर 112वां पदक है।

नवीन ने राउंड ऑफ 16 में नाइजीरिया के ओगबोना जॉन को 13-3, क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर के लू होन्ग को 10-0 और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के चार्ली बोलिंग को 12-1 से हराया था। पुरुष 74kg वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद ताहिर ने रजत और नाइजीरिया के ओगबोना जॉन एवं कनाडा के जसमीत फुल्का ने कांस्य पदक जीता।

Quick Links

Edited by Prashant