Ronda Rousey: मौजूदा WWE स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के लिए 2022 काफी शानदार रहा। उन्होंने जनवरी 2022 में वापसी की थी और वो साल का अंत विमेंस चैंपियन के तौर पर कर सकती हैं। रोंडा ने इस साल फैंस को कई शानदार पल दिए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम रोंडा राउजी के WWE में 10 सबसे अच्छे मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे जो फैंस को सालों तक याद रहेंगेरोंडा राउजी के 2022 में WWE में 10 सबसे शानदार मोमेंट- 2022 के विमेंस Royal Rumble मैच में रोंडा राउजी ने चौंकाने वाली एंट्री की थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।- रोंडा राउजी को बीच में सस्पेंड किया गया था और फाइन भी लगाया गया था। राउजी ने एक एपिसोड में आकर अपने फाइन की डबल कीमत वाला बैग टेबल पर पटक दिया था।- एमा ने हाल ही में अपनी चौंकाने वाली वापसी की थी और उनका सामना रोंडा राउजी से SmackDown विमेंस टाइटल के लिए हुआ था। इस मुकाबले में रोंडा को बड़ी जीत मिली थी।- कुछ हफ्तों पहले शॉट्ज़ी और राकेल रॉड्रिगेज़ का बैकस्टेज इंटरव्यू हुआ था। इसी बीच रोंडा राउजी और शेना बैज़लर ने आकर उनपर बहुत बुरी तरह से अटैक किया था। उन्होंने राकेल को चोटिल कर दिया।- रोंडा राउजी सस्पेंड होने के बावजूद भी लगातार SmackDown के दौरान इंटरफेयर कर रही थीं। इसी कारण एडम पीयर्स सिक्योरिटी गार्ड्स लेकर आए थे। हालांकि, राउजी ने उनपर हमला किया और बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।- रोंडा राउजी ने Elimination Chamber 2022 में एक हाथ से सोन्या डेविल को टैग टीम मैच में टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया था।John@JohnWalters_8Naomi & Ronda Rousey with One Arm tied behind her back beat Charlotte Flair & Sonya Deville #WWEChamber | @NaomiWWE @RondaRousey1Naomi & Ronda Rousey with One Arm tied behind her back beat Charlotte Flair & Sonya Deville #WWEChamber | @NaomiWWE @RondaRousey https://t.co/efe1YdPpLr- रोंडा राउजी ने ड्रू गुलक को SmackDown के एक एपिसोड में आर्मबार में लॉक कर दिया था और फिर शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ 'आई क्विट' मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।- एडम पीयर्स ने ब्लू ब्रांड के एक एपिसोड में रोंडा की बेइज्जती कर दी थी। इसी कारण पूर्व UFC स्टार ने एडम पर जबरदस्त तरीके से अटैक कर दिया था।- रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर विमेंस Royal Rumble मैच में अंत में बची थीं। राउजी ने फ्लेयर को एलिमिनेट करके बड़ी जीत हासिल कर ली थी।- WrestleMania Backlash 2022 में रोंडा राउजी ने शार्लेट फ्लेयर को चेयर में फंसाकर आर्मबार लगा दिया था। इसी पर फ्लेयर ने 'आई क्विट' बोल दिया था। साथ ही SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया था।WWE@WWE.@RondaRousey and @MsCharlotteWWE gave us an all-time classic "I Quit" Match at #WMBacklash!3577328.@RondaRousey and @MsCharlotteWWE gave us an all-time classic "I Quit" Match at #WMBacklash! https://t.co/LkGtkDOHdgWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।