WWE SmackDown के 10 सबसे शानदार मोमेंट्स जो फैंस को जरूर देखने चाहिए

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आखिरी एपिसोड बेहतरीन रहा था। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिले और सैगमेंट्स द्वारा कंपनी ने स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस शो में नज़र आए थे। नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) के लिए बिल्डअप तैयार किया गया।

Ad

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई अच्छे पल देखने को मिले थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के हालिया एपिसोड के 10 सबसे शानदार मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे, जो फैंस को बहुत पसंद आएंगे।

WWE SmackDown के 10 सबसे शानदार मोमेंट्स

- WWE SmackDown में एलए नाइट और रिक बूग्स ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सामना किया था। पूर्व Raw टैग टीम चैंपियंस ने अनुभव का उपयोग करके नई टीम को हराया।

youtube-cover
Ad

- कैमरन ग्राइम्स ने अपने इंटरव्यू में पिछले हफ्ते बैरन कॉर्बिन पर शानदार जीत को लेकर बात की। कैमरन ने टॉप पर जाने की इच्छा जताई।

youtube-cover
Ad

- SmackDown के शुरुआती सैगमेंट में द उसोज़ ने अचानक आकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन पर बुरी तरह हमला किया था। रोमन रेंस निराश हो गए थे क्योंकि उन्होंने उसोज़ को यह ऑर्डर नहीं दिया था। इसी बीच रेंस, सोलो से भी टकरा गए थे।

youtube-cover
Ad

- आईला डौन और एल्बा फायर ने SmackDown में अपना डेब्यू किया। उन्होंने NXT रेसलर्स को हराकर डॉमिनेंट जीत द्वारा प्रभावित किया।

youtube-cover
Ad

- प्रिटी डेडली का मेन रोस्टर पर पहला मैच ब्रॉलिंग ब्रूट्स के खिलाफ देखने को मिला था। इस मुकाबले में प्रिटी डेडली ने एक बड़ी जीत दर्ज की।

youtube-cover
Ad

- राकेल रॉड्रिगेज़ का बैकस्टेज इंटरव्यू देखने को मिला था। इसी बीच बेली और इयो स्काई ने आकर राकेल को एक टैग टीम पार्टनर लाने और उनसे लड़ने के लिए कहा।

youtube-cover
Ad

- ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो पर एजे स्टाइल्स स्पेशल गेस्ट थे। यहां ग्रेसन वॉलर ने Night of Champions 2023 में होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में सैथ रॉलिंस को संभावित विजेता बताया। स्टाइल्स और वॉलर के बीच थोड़ा तनाव देखने को मिला।

youtube-cover
Ad

- शेमस ने ऑस्टिन थ्योरी के सैगमेंट में इंटरफेयर किया। उन्होंने अचानक थ्योरी पर ब्रॉग किक लगाकर थ्योरी और फैंस दोनों को चौंकाया।

youtube-cover
Ad

- ओस्का ने ज़ेलिना वेगा को सिंगल्स मैच में हराया था। मैच के बाद भी ओस्का ने वेगा को सबमिशन में फंसाए रखा था। इसी बीच बियांका ब्लेयर ने आकर वेगा को बचाया। ओस्का ने फिर से बियांका पर मिस्ट फेंकने की कोशिश की। वो इस बार असफल रहीं।

youtube-cover
Ad

- मेन इवेंट में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने आकर द उसोज़ का ध्यान भटकाया। रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार ने फायदा उठाकर द ब्लडलाइन के सदस्यों पर जीत दर्ज की। रोमन रेंस इस हार खुश नहीं थे और उनका गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications