SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आखिरी एपिसोड काफी शानदार था और फैंस को यह बहुत पसंद आया। इस एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली। SmackDown के इस शो में कुछ ऐसे खास पल देखने को मिले जो फैंस को जरूर याद रहेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के 10 सबसे अच्छे मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे।WWE SmackDown के 10 खास मोमेंट्स- इम्पीरियम और ब्रॉलिंग ब्रुट्स के बीच टैग टीम मैच हुआ था। मुकाबले में बुच ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लुडविग काइजर और जियोवानी विंची की बुरी हालत कर दी थी। बाद में गुंथर ने बुच पर अटैक किया और यह देखकर रिंगसाइड पर शेमस और गुंथर के बीच जबरदस्त ब्रॉल हो गया। फैंस को यह बहुत पसंद आया था।WWE on FOX@WWEonFOXMayhem on #SmackDown46167Mayhem on #SmackDown https://t.co/PCrFbpxDRi- राकेल रॉड्रिगेज और आलिया ने टैग टीम मैच में टॉक्सिक अट्रेक्शन का सामना किया था। यहां आलिया ने जिजी डोलिन पर स्पीयर लगाया वहीं राकेल ने जेसी जेन पर तहाना बॉम्ब लगाकर पिनफॉल द्वारा जीत दर्ज की। यह काफी शानदार मोमेंट था।- ड्रू मैकइंटायर ने द ब्लडलाइन के सैगमेंट में दखल दी थी और सोलो सिकोआ ने रिंग में रहते हुए स्कॉटिश सुपरस्टार का सामना करने का निर्णय लिया। जब ड्रू, सोलो पर स्टील चेयर से हमला करने वाले थे, तब सैमी ने उन्हें हटाया और खुद का बुरा हाल करा लिया। यहां से ड्रू मैकइंटायर और सोलो सिकोआ के बीच सिंगल्स मैच तय हो गया था।- इम्पीरियम और ब्रॉलिंग ब्रुट्स के मैच में एक समय आया था, जब दोनों टीमों के बीच ब्रॉल देखने को मिला था। सभी ने फैंस को चेयर्स से उठने पर मजबूर कर दिया था।- Hit Row और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने मैक्सिमम मेल मॉडल्स और लोस लोथारियस का सामना किया था। इस मैच का अंत शानदार रहा था जहां Hit Row ने हैवी हीटर फिनिशर द्वारा टीम को जीत दिलाई थी।WWE on FOX@WWEonFOXOH BOY!@AJFrancis410 | #Smackdown39270OH BOY!@AJFrancis410 | #Smackdown https://t.co/U9YqcIbngT- इम्पीरियम और ब्रॉलिंग ब्रुट्स के 6 मैन टैग टीम मैच का अंत शानदार रहा। लुडविग काइजर और जियोवानी विंची ने अपना फिनिशर लगाया और जीत दर्ज की।- सोलो सिकोआ और ड्रू मैकइंटायर के मैच में द उसोज़ मिलकर स्कॉटिश सुपरस्टार पर अटैक कर रहे थे वहीं सैमी जेन रेफरी का ध्यान भटका रहे थे। इसी बीच स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आकर द उसोज़ और सैमी जेन को संभाला। मोंटेज फोर्ड ने टॉप रोप से पूरे ब्लडलाइन पर फ्रॉम द हेवन्स लगाया था।- फैटल 5 वे एलिमिनेशन मैच में रोंडा राउजी और सोन्या डेविल ने एक ही समय पर एक-एक एलिमिनेशन किए थे। बाद में दोनों के बीच लड़ाई हुई और इसमें राउजी का पलड़ा भारी रहा। वो लिव मॉर्गन की अगली चैलेंजर बनीं।- अल्फा अकेडमी के सैगमेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दखल दिया। उन्होंने आकर दोनों की बुरी हालत की और अंत में ओटिस को पावरबॉम्ब दे दिया।- सोलो सिकोआ और ड्रू मैकइंटायर के मैच के अंत में कैरियन क्रॉस ने आकर पूर्व WWE चैंपियन को अपने सबमिशन में फंसा लिया था। इससे ड्रू बच नहीं पाए थे और क्रॉस का पलड़ा भारी रहा था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।