WWE Royal Rumble इतिहास के 10 सबसे खतरनाक एलिमिनेशन जिनके बारे में फैंस को जानना चाहिए

Ujjaval
WWE Royal Rumble इवेंट में अभी तक कई बड़े एलिमिनेशन हुए हैं
WWE Royal Rumble इवेंट में अभी तक कई बड़े एलिमिनेशन हुए हैं

WWE Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) इवेंट का इतिहास काफी बड़ा रहा है। इस शो को Royal Rumble मुकाबलों के लिए जाना जाता है। कई सुपरस्टार्स का करियर इस मुकाबले के कारण बना है। रंबल मैचों में ढेरों एलिमिनेशन देखने को मिलते हैं। काफी बार सुपरस्टार्स आसानी से एलिमिनेट हो जाते हैं, तो कई बार रेसलर्स को विरोधियों को बाहर निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।

कुछ मौकों पर सुपरस्टार्स ने विरोधियों को खतरनाक अंदाज में भी एलिमिनेट किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Royal Rumble इतिहास के 10 सबसे खतरनाक और ब्रूटल एलिमिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।

WWE Royal Rumble इतिहास के 10 सबसे खतरनाक एलिमिनेशन

- ड्रू मैकइंटायर ने Royal Rumble 2020 में रिकोशे को उठाकर रिंग के बाहर फेंक दिया था। उन्होंने रिकोशे को रोप्स से टच भी नहीं होने दिया और रिंगसाइड पर फेंक दिया।

youtube-cover

- द रॉक ने सालों पहले एक रंबल मैच में एक्स-पैक को एलिमिनेट कर दिया था। पैक इस दौरान पीठ के बल गिरे थे और काफी जोर से आवाज आई थी। यह बहुत ब्रूटल था।

- Royal Rumble 2021 में सैथ रॉलिंस ने मैट रिडल को एप्रोन पर स्टॉम्प लगा दिया था। इसी कारण पूर्व UFC स्टार एलिमिनेट हो गए थे।

- बियांका ब्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस को 2020 के विमेंस Royal Rumble मैच में एलिमिनेट किया था। ब्लेयर ने ब्लिस को रिंगपोस्ट में धक्का दे दिया था। इससे टकराकर वो नीचे गिर गई थीं।

- Royal Rumble 2020 में जॉन मॉरिसन ने एंट्री की थी और कुछ ही सेकंड्स में ब्रॉक लैसनर ने उन्हें बेली-टू-बेली सुप्लेक्स लगाकर रिंग के बाहर फेंक दिया था।

youtube-cover

- पूर्व WWE सुपरस्टार सिल्वान ने बॉबी लैश्ले पर पंच लगाए और इससे उन्हें कोई फर्क पड़ा। ऑल माइटी ने गुस्से में आकर उन्हें उठाया और सीधा रिंग के बाहर ही कर दिया।

- शेमस ने WWE Royal Rumble 2011 में टॉप रोप पर मौजूद हॉर्न्सवॉगल पर जबरदस्त ब्रोगकिक लगाकर उन्हें एलिमिनेट कर दिया था।

- रिया रिप्ली ने डैना ब्रुक को विमेंस Royal Rumble 2021 मैच में एप्रोन पर खतरनाक पावरबॉम्ब देकर एलिमिनेट किया था।

- Royal Rumble 2005 में स्निटस्की ने पॉल लंदन पर एक जबरदस्त क्लोथ्सलाइन मूव लगाया था और यह इतना खतरनाक था कि वो स्पिन होकर नीचे गिर गए।

- केन ने WWE Royal Rumble 2007 में ECW दिग्गज साबू को रिंगसाइड पर लगी टेबल पर पटक दिया था। यह सबसे खतरनाक एलिमिनेशन था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।