10 मौके जब Goldberg ने WWE में  वापसी कर धमाल मचाया

goldberg 10 best returns
गोल्डबर्ग के WWE में 10 सबसे धमाकेदार वापसी सैगमेंट्स

Goldberg: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) आज 55 साल की उम्र में भी एक एक्टिव इन-रिंग परफॉर्मर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई वर्ल्ड टाइटल्स जीतने के अलावा ढेरों उपलब्धियां प्राप्त की हैं। हालांकि वो पिछले कुछ सालों से एक पार्ट-टाइम रेसलर के तौर पर काम करते आए हैं, लेकिन अब भी वो किसी युवा रेसलर की भांति फिट नजर आते हैं।

Ad

गोल्डबर्ग कई बार धमाकेदार अंदाज में वापसी कर चुके हैं और हर बार क्राउड से उनके रिटर्न को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं गोल्डबर्ग के 10 सबसे धमाकेदार वापसी सैगमेंट्स के बारे में।

Ad

गोल्डबर्ग के WWE में वापसी के 10 सबसे धमाकेदार लम्हे

-19 जुलाई 2021 के Raw एपिसोड में वापसी कर उस समय के WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले को कन्फ्रंट किया।

-जनवरी 2004 के एक Raw एपिसोड में अपना वापसी मैच लड़ते हुए मैट हार्डी को डोमिनेट किया और अंत में जैकहैमर लगाकर जीत दर्ज की।

-5 अगस्त 2019 के Raw इवेंट में हुए Miz TV सैगमेंट में वापसी कर डॉल्फ जिगलर को कन्फ्रंट कर उनके साथ SummerSlam 2019 में मैच की नींव रखी।

youtube-cover
Ad

-4 जून 2019 के SmackDown इवेंट में Super ShowDown में होने वाले द अंडरटेकर के साथ मैच को जबरदस्त तरीके से हाइप किया और दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स का कन्फ्रंटेशन भी हुआ।

-अक्टूबर 2003 के एक Raw एपिसोड में बतिस्ता ने गोल्डबर्ग के पैर को चोटिल किया, जिसके बाद एक अन्य Raw इवेंट में गोल्डबर्ग ने जबरदस्त वापसी करते हुए द एनीमल की पीट-पीटकर बुरी हालत की।

-4 जनवरी 2021 के Raw एपिसोड में तत्कालीन WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को कन्फ्रंट कर उन्हें Royal Rumble 2021 में मैच के लिए चैलेंज किया।

youtube-cover
Ad

-7 फरवरी 2020 के SmackDown एपिसोड में वापसी कर "द फीन्ड" ब्रे वायट को Super ShowDown 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया।

-4 फरवरी 2022 के SmackDown एपिसोड में रिटर्न करते हुए रोमन रेंस को Elimination Chamber 2022 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दी।

-उन्होंने 2004 में कंपनी छोड़ दी थी, लेकिन उसके 12 साल बाद 17 अक्टूबर 2016 के Raw इवेंट में आइकॉनिक रिटर्न करते हुए Survivor Series 2016 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच को स्वीकार किया।

-31 मार्च 2003 के Raw इवेंट में अपना WWE डेब्यू करते हुए द रॉक को खतरनाक अंदाज में स्पीयर लगाया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications