10 महिला रैसलर्स जिन्हें WWE के हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिलनी चाहिए

stacy-keibler-fb20-1487211198-800

WWE का वार्षिक हॉल ऑफ़ फेम इवेंट साल का एक बड़ा इवेंट होता है। रैसलिंग के सबसे शो, रैसलमेनिया के पहले उसी शहर में हॉल ऑफ़ फेम आयोजित किया जाएगा। ये साल का वो समय होता है जब सभी रैसलर्स सूट में तैयार होकर दर्शकों की तरह बैठते हैं और पूर्व स्टार्स को सम्मानित करते हुए उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में जगह देते हैं। हर साल इसके समय दर्शक यादों में कहीं खो जाते हैं और अगले रैसलर के नाम का अनुमान लगाने लगते हैं। ये पूरी प्रक्रिया मजेदार होती है और इसे देखने में मजा आता है। इस साल हॉल ऑफ़ फेमर्स की शुरुआत ओलंपिक हीरो कर्ट एंगल से होगी। इसके साथ साथ ये देखना भी मजेदार होगा की और किस रैसलर को उनके साथ जगह मिली है। अगर आप याद करें तो WWE में कई प्रतिभाशाली महिला रैसलर भी रह चुकीं हैं और उन्हें भी हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिलनी चाहिए। आज विमेंस डिवीज़न बहुत मजबूत है, लेकिन अगर हमें उन महिलाओं का भी सम्मान करना चाहिए जिन्होंने उनके लिए राह बनाई ताकि महिलाओं की रैसलिंग को गंभीरता से लिया जाये। इसी बात पर विचार करते हुए यहां पर 10 महिला रैसलर्स की सूचि तैयार की गयी है, जो एक समय पर WWE का हिस्सा थी और अब वे हॉल ऑफ़ फेम में जगह पाने के काबिल है।

Ad

#10 स्टेसी कैब्लेर

स्टेसी कैब्लेर के बारे में सोचकर पहली चीज़ जो ध्यान में आती है वो है सेक्स अपील। स्टेसी कैब्लेर भले ही अच्छी रैसलर न रही हों, लेकिन इंडस्ट्री में उनका एक मकसद था जिसकी ओर वो बिना रुके काम किया करती थी। स्टेसी ने WCW की नाइट्रो गर्ल के रूप में शुरुआत की। नाइट्रो गर्ल्स महिला रैसलर्स का एक समूह था। वहां पर स्टेसी को स्काई के नाम से जाना जाता था। उन्हें WCW का हिस्सा तब बनाया गया जब एटीट्यूड एरा से मुकाबला करना मुश्किल हो रहा था। स्टेसी के लुक्स ने WCW की चर्चा बहुत बढ़ा दी। लेकिन फिर कईयों की तरह स्टेसी भी WWE से जुड़ गई। WWE में रहते हुए स्टेसी इंवेज़न एंगल का हिस्सा थी। वे एक रैसलर थी लेकिन कंपनी में उनका इस्तेमाल स्टोरीलाइन रिलेशनशिप के लिए किया गया। #9 जैज़ jazz_bio-1487211228-800 इस लिस्ट में जैज़ सबसे कम आंके जानेवाली रैसलर हैं। वो एथेलीटिक थी, उनमें तेज़ी थी और तकनिकी रूप से अच्छा काम करती थी। अपने आप को किसी भी रूप में ढालने की उनमें काबिलियत थी। जैज़ की शुरुआत हार्डकोर ECW से हुई। वो ऐसी रैसलर थी जिनसे सभी डरते थे। WWE से जुड़ने के बाद उन्हें वो मंच मिला जिसपर वो अपनी पूरी क्षमता से काम कर सकें। उस समय की लिटा, ट्रिश स्ट्रेटस जैसे महिला रैसलर्स के साथ उनका अच्छे बाउट किये। रैसलमेनिया X8 पर ट्रिपल थ्रेट मैच में उन्होंने लिटा और ट्रिश स्ट्रेटस के खिलाफ अपना ख़िताब बचाया था। जैज़ आज भी रैसलिंग करती हैं और मौजूदा NWA वर्ल्ड विमेंस चैंपियन हैं। #8 मौली होली molly_holly_bio-1487211250-800 मौली होली दो बार की WWE विमेंस चैंपियन हैं और तकनीकी रूप से बात करें तो वो एक WWE हार्डकोर रैसलर भी हैं। डीन मलेंको के साथ ट्रेनिंग करने के बाद वो WCW गयी जहां वो रैंडी सैवेज के साथ काम करने लगी। शुरू में उन्हें "मिस मैडनेस" कहा जाता था। फिर उन्हें बेबीफेस "मोना" कहा जाने लगा जो नंगे पैर लड़ती थी। WCW में थोड़े समय काम करने के बाद वो WWE का हिस्सा बन गई थी। मेम्फिस एरिया डेवलपमेंटल सिस्टम में अपने हुनर निखारने के बाद मौली होली की मुख्य रोस्टर में कामयाबी की शुरुआत हुई। वो कई यादगार मैचों का हिस्सा थी, जैसे "माइटी मोली" स्टोरीलाइन। मोली ने फिर ने फिर हील टर्न होकर ख़िताब जीता। #7 लिलियन गार्सिया lillian-1487211273-800 इनका नाम जानकर कई रैसलर्स सोच में पड़ गए होंगे। लेकिन वो WWE की अच्छी एनाउंसर थी। वो हमेशा खुश रहती थी और उन्हें देखकर हम भी खुश हो जाया करते थे। लिलियन गार्सिया को रैसलिंग प्रोफेशनल और म्यूजिक करियर में संतुलन बनाने की ज़रूरत पड़ती थी। बाद में लिलियन ने कंपनी छोड़ दी ताकि वो अपने परिवार को समय दे सकें और म्यूजिक की ओर उनका ध्यान लगा रहे। फिर करीब 17 साल बाद लिलियन वापस WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनी और एक बार फिर रिंग में अनाउंस करते देख दर्शकों को ख़ुशी हुई। #6 विकी ग्युरेरो vickie-1487211308-800 यहां पर कई दर्शक विकी ग्युरेरो के नाम की उम्मीद कर रहे होंगे। उनका "एक्सक्यूज़ मी" कहना कानों में चुभता था। WWE में वो अपने काम में काफी हद तक सफल रही थी। विकी ग्युरेरो, स्वर्गीय एड़ी ग्युरेरो की पत्नी है और उनकी एक बेटी है, शॉल। हालांकि विकी ग्युरेरो ने दूसरी शादी कर ली है। शॉल कुछ समय NXT और FCW में बिता चुकी हैं। वो चार साल तक डेवलपमेंटल प्रोसेस का हिस्सा थी और 2014 में उन्हें रिलीज़ किया गया। विकी ग्युरेरो ने करीब एक दशक WWE के साथ बिताया। #5 लूना वाचों luna_vachon-1487211328-800 उनके समय में लूना वाचों की तरह कोई दूसरा रैसलर नहीं था। वाचों परिवार की सदस्य लूना वाचों ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। करीब दो दशक तक लूना वाचों दुनिया भर में घूमकर रैसलिंग करती रही और वो एक प्रभाशाली महिला थी। अपने करियर की शुरुआत में लूना, द फैबुलस मूलाह के साथ काम किया करती थी। फिर WWE की नज़र उनपर पड़ी और उन्होंने 1990 में उन्हें अपने साथ जोड़ा। लूना ने अपना अधिकतर समय कई हील सुपरस्टार्स के साथ बिताया। लेकिन लूना को नशे की लत लग चुकी थी। WWE के खर्चे पर वो पुनर्वास के लिए गयी, लेकिन वो इस नशे से बच नहीं पाई। साल 2010 ।के प्रतिबंधित दवाओं के अधिक सेवन के कारण 2010 में उनकी मृत्यु हुई। #4 मिशेल मैक्कूल michelle_mccool_bio-1487211355-800 जी हाँ, मिशेल मैक्कूल केवल द अंडरटेकर की पत्नी नहीं, बल्कि उससे अधिक हैं। वो रिंग में रैसलिंग कर चुकी हैं और चार ख़िताब भी जीत चुकी हैं। साल 2004 की गर्मियों में उन्होंने रॉ डिवास सर्च में हिस्सा लिया जहाँ उन्हें सातवां स्थान मिला। भले ही वहां उनकी जीत नहीं हुई, लेकिन WWE ने उनमें प्रतिभा देखी और उन्हें करार दे दिया। ट्रेनिंग के बाद मिशेल मैक्कूल ने 2004 के स्मैकडाउन पे मुख्य रोस्टर डेब्यू किया। साल 2008 मे महिला स्टार्स को डिवास कहा जाने लगा। पहला डिवास ख़िताब जीतने के लिए उन्होंने नटालिया को मात दी। अपने करियर के अंत तक मिशेल मैक्कूल दो बार डिवास चैंपियन और एक बार विमेंस चैंपियन बन चुकी थी। #3 बेथ फेनिक्स beth_phoenix_bio-1487211378-800 बेथ फेनिक्स को पावरहाउस कहा जाता था। उसके पहले वो अमैचुर रैसलिंग का हिस्सा भी रह चुकी हैं। नोट्रे डैम हाई स्कूल का हिस्सा बनने वाली वो पहली महिला थी। बाद में वो USA रैसलिंग टीम का भी हिस्सा बनी। उस समय उन्हें मालूम था कि उन्हें प्रोफेशनल रैसलर बनना है। बेथ फेनिक्स WWE मुख्य रोस्टर का हिस्सा तब बनी जब इसमें काफी प्रतियोगिता हुआ करती थी। खासकर के महिला रैसलर्स के बीच। इतनी प्रतियोगिता के बाद भी बेथ फेनिक्स चार बार महिलाओं की चैंपियन बनने में कामयाब हुई। बेथ और एज की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं। #2 चायना chhyna-1487211400-800 रिंग में चायना जैसी प्रतिभा न किसी दूसरे महिला रैसलर की हुई है और ना ही होगी। हम में अधिकतर रैसलर को वो दिन याद है जब चायना दर्शकों के बीच से आकर मर्लिन पर हमला करने लगी। उसके बाद से वो DX का हिस्सा बन गयी। इसके बाद चायना का WWE करियर कामयाब रहा। आगे जाकर उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार विमेंस चैंपियनशिप और इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती। अप्रैल 2016 में, कैलिफोर्निया के अपने घर में चायना मृत्य पाई गई। #1 मिस एलिज़ाबेथ ll-1487211475-800 इसमें कोई शक नहीं की मिस एलिज़ाबेथ सबसे लोकप्रिय महिला रैसलर रही हैं। माचो मैन रैंडी सैवेज के साथ उनका समय सबसे यादगार रहा है। एलिज़ाबेथ ने करियर की शुरुआत 1985 में की जब रैसलिंग में धीरे-धीरे उन्नति हो रही थी। उन्हें माचो मैन रैंडी सैवेज का मैनेजर बनाया गया। एलिज़ाबेथ केवल ऑय कैंडी नहीं थी वो कई स्टोरीलाइन का हिस्सा भी बनती थी। जिसमें से एक है जॉर्ज द एनिमल स्टीली के साथ। लेकिन उनका सबसे लोकप्रिय किरदार रहा मेगा पावर एरा के दौरान, जहां पर उन्होंने सैवेज और हॉगन के साथ काम किया। मिस एलिज़ाबेथ थोड़े समय के लिए nWo का भी हिस्सा रहीं। वो फोर हॉर्समेन की मैनेजर थी और फिर उनपर टर्न होते हुए nWo से जुड़ गई। साल 2003 में एलिज़ाबेथ, लेक्स ल्युगर के साथ विवादास्पद रिश्ते में थी। 42 साल की उम्र में एलिज़ाबेथ का देहांत हुआ। लेखक: जे कारपेंटर, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications