WWE इतिहास के 10 आखिरी Royal Rumble इवेंट्स और उनका अंत किस तरह हुआ था? 

Ujjaval
WWE Royal Rumble इवेंट काफी खास रहता है।
WWE Royal Rumble इवेंट काफी खास रहता है।

Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) इवेंट का आयोजन बहुत समय से हो रहा है। इस शो का इतिहास बड़ा है और यह कंपनी का अहम शो है। ऐसे में WWE हमेशा ही Royal Rumble का अंत अच्छी तरह करने की कोशिश करता है। आखिरी 10 सालों में शो का अंत बहुत खास रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आखिरी 10 Royal Rumble इवेंट्स के अंतिम मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे।

10 आखिरी WWE Royal Rumble इवेंट्स के अंतिम मोमेंट्स

- Royal Rumble 2013 के मेन इवेंट में द रॉक और सीएम पंक के बीच WWE चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था और इसे द रॉक ने जीता था। उन्होंने पंक के ऐतिहासिक टाइटल रन को खत्म किया था।

youtube-cover

- WWE ने 2014 के Royal Rumble शो के मेन इवेंट में रंबल मुकाबला बुक किया था। अंत में रोमन रेंस और बतिस्ता बचे थे। हॉलीवुड स्टार ने शील्ड के सदस्य को एलिमिनेट करके जीत हासिल की थी।

- Royal Rumble 2015 मैच में अथॉरिटी ने रोमन रेंस पर हमला किया था और द रॉक ने आकर अपने भाई की मदद की थी। बाद में अंतिम सदस्य रुसेव ने एंट्री की और रेंस ने उन्हें एलिमिनेट करके जीत हासिल की थी। द रॉक ने रेंस के साथ जीत को सेलिब्रेट किया था।

- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए Royal Rumble 2016 मैच देखने को मिला था। यहां ट्रिपल एच और डीन एम्ब्रोज़ अंत में बचे थे। द गेम ने डीन को एलिमिनेट करके जीत हासिल की थी और इसी के साथ वो 14वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे। स्टैफनी और विंस मैकमैहन के साथ उन्होंने जीत को सेलिब्रेट किया था।

- Royal Rumble 2017 के मेन इवेंट में रंबल मैच हुआ था। इस मैच के अंत में रोमन ने ब्रे वायट को एलिमिनेट किया लेकिन ऑर्टन ने उनपर RKO लगाया। साथ ही एलिमिनेट करके बड़ी जीत हासिल कर ली। ऑर्टन की जीत की उम्मीद किसी को नहीं थी।

- Royal Rumble 2018 में विमेंस का पहला रंबल मैच देखने को मिला था और इसे ओस्का ने जीता था। मैच के बाद ओस्का, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस रिंग में थीं। रोंडा राउजी ने यहां शॉकिंग डेब्यू किया और WrestleMania की ओर इशारा किया। साथ ही उन्होंने स्टैफनी मैकमैहन से हाथ मिलाया था।

youtube-cover

- सैथ रॉलिंस ने मेन इवेंट में हुए Royal Rumble 2019 मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अंत में स्टॉम्प लगाया। दिग्गज एलिमिनेट हो गए और उन्हें जीत मिली। फैंस उनकी जीत से बहुत खुश थे।

- Royal Rumble 2020 के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत में रोमन रेंस को एलिमिनेट करके रंबल मुकाबले में बड़ी जीत हासिल कर ली।

- ऐज ने Royal Rumble 2021 मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और वो पूरे समय मैच का हिस्सा रहे थे। क्रिश्चियन और ऐज ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को एलिमिनेट किया। बाद में ऐज ने सैथ को बाहर किया और फिर ऑर्टन ने आकर दिग्गज पर अटैक किया। उन्होंने ऑर्टन को एलिमिनेट किया और बड़ी जीत हासिल कर ली।

- Royal Rumble 2022 मैच में ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर बचे थे। दोनों के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली। लैसनर ने ड्रू को कंधे पर उठाया और रिंग के बाहर F5 देकर बड़ी जीत हासिल की।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links