WWE में Liv Morgan के 10 सबसे यादगार और खास मोमेंट्स जो फैंस को बहुत पसंद आएंगे

Ujjaval
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन का रोल कंपनी में बहुत अहम है
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन का रोल कंपनी में बहुत अहम है

Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेन रोस्टर डेब्यू के बाद काफी समय तक उन्होंने संघर्ष किया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने कैरेक्टर, माइक स्किल्स और इन-रिंग वर्क को बेहतर किया। अभी वो कंपनी की सबसे अहम और टॉप विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियन भी हैं। इस आर्टिकल में हम लिव मॉर्गन के 10 सबसे अच्छे मोमेंट्स पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE में Liv Morgan के 10 सबसे खास मोमेंट्स

- लिव मॉर्गन ने रायट स्क्वाड की सदस्य के रूप में 21 नवंबर 2017 के SmackDown के एपिसोड में डेब्यू किया था।

- कुछ महीनों पहले SmackDown के एपिसोड में लिव मॉर्गन और सोन्या डेविल के बीच नो DQ मैच हुआ था। इस मैच में लिव ने स्टील चेयर्स पर डेविल को ओब्लिवियन मूव दिया था।

youtube-cover
Ad

- Elimination Chamber 2022 में लिव मॉर्गन ने डूड्रॉप को टॉप रोप से बेहतरीन सनसेट फ्लिप मूव दिया था।

- Clash at the Castle 2022 से पहले शेना बैज़लर ने कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में लिव मॉर्गन पर अटैक किया था। मॉर्गन ने यहां पूर्व UFC स्टार को टेबल पर बुलडॉग मूव दे दिया था।

youtube-cover
Ad

- 29 मई 2022 को Raw में लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली को रोलअप की मदद से एक सिंगल्स मैच में हराकर फैंस को चौंका दिया था।

- SmackDown विमेंस टाइटल हारने के बाद लिव मॉर्गन के कैरेक्टर में बदलाव हो रहा था। इसी बीच वो खतरनाक रूप दिखा रही थीं। एक एपिसोड में उन्होंने लेसी एवंस को टेबल पर टॉप रोप से सेंटन मूव दिया था।

- SummerSlam 2022 में लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में रोंडा ने लिव को सबमिशन में फंसाया था। लिव ने इसे पिन में बदला और जीत दर्ज करके टाइटल रिटेन कर लिया।

youtube-cover
Ad

- Raw के आखिरी एपिसोड में लिव मॉर्गन ने राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया।

- 2022 के विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में लिव मॉर्गन ने बैकी लिंच को लैडर पर से नीचे गिराया और फिर कॉन्ट्रैक्ट निकालकर बड़ी जीत हासिल की।

- Money in the Bank 2022 में ही रोंडा राउजी की SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर लिव मॉर्गन ने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। इसी के साथ वो SmackDown विमेंस चैंपियन बन गईं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications