- बेथ फीनिक्स का द ग्रेट खली को एलिमिनेट करना
Royal Rumble 2010 मैच में बेथ फीनिक्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने सभी फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने द ग्रेट खली को किस करने की कोशिश की और इसी डिस्ट्रेक्शन का सहारा लेते हुए उन्होंने दिग्गज को एलिमिनेट कर दिया। फैंस इस चीज़ से काफी ज्यादा शॉक हो गए थे।
- आंद्रे द जायंट का खुद को एलिमिनेट करना
Royal Rumble 1989 में आंद्रे द जायंट मैच का हिस्सा थे और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, जेक 'द स्नेक' रॉबर्ट्स ने एंट्री की। वो सांप लेकर आए और रिंग में छोड़ दिया। यह देखकर आंद्रे डर गए और टॉप रोप से खुद रिंग के बाहर हो गए। यह एलिमिनेशन काफी ज्यादा शॉकिंग रहा था।