WWE इतिहास के 10 सबसे ज्यादा भावुक करने वाले लम्हें

Enter caption

#1 9/11 हमलों के बाद स्मैकडाउन

Ad
The WWE roster during SmackDown after the 9/11 attacks.

11 सितम्बर 2001 को न्यूयॉर्क में हुए ट्विन टॉवर्स हमलों से पूरी दुनिया देहल गयी थी। पूरे यूनाइटेड स्टेट्स में माहौल तनावपूर्ण था लेकिन WWE ने हमलों के दो दिन बाद शो करने की ठानी। एक डर ये भी था कि स्मैकडाउन इवेटं आतंकवादियों का आसान निशाना हो सकता है लेकिन फिर भी टेक्सास के हॉस्टन में शो हुआ।

Ad

लिलियन गार्सिया ने शो की शुरुआत में 'स्टार स्पैंगल्ड बैनर' गाया और सभी दर्शकों से उन्हें ज़बरदस्त और भावुक रिएक्शन मिला। इस दौरान कुछ WWE सुपरस्टार्स ने अमेरिका का झंडा पकड़ा हुआ था तो कुछ WWE सुपरस्टार्स रो रहे थे। WWE के हमलों के दो दिन बाद शो करवाने से ना केवल यूनाइटेड स्टेट्स बल्कि पूरी दुनिया में संदेश गया कि दुनिया आतंकवाद से डरती नहीं है।

9/11 हमलों के बाद हुए स्मैकडाउन इवेंट के कारण कई लोगों के मन से हमलों की दहशत भी निकल गयी थी।


लेखक: जुआन पाओलो, अनुवादक: उदित अरोड़ा

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications