अगर विंस मैकमैहन को आपका किरदार पसंद नहीं तो आपका खेल खत्म, सही कहा ना? ये रही उन किरदारों की सूची जिन्हें विंस पसंद नहीं करते थे, लेकिन फिर भी ये बड़े मशहूर हुए।
डेनियल ब्रायन
इनमें काबिलियत और जज्बे की कोई कमी नहीं थी और दर्शकों के ये चहेते थे। लेकिन उनका कद वैसा नहीं था जैसा विंस मैकमैहन को पसंद हो। उनकी दाढ़ी बकरी के दाढ़ी की तरह थी और उन्हें अपने ग़ुस्से पर काबू करने की सख्त जरूरत थी। लेकिन डेनियल ब्रायन ने विंस मैकमैहन और बाकि सभी को गलत साबित कर दिया। उनके YES मूवमेंट ने पूरे WWE में खलबली मचा दी थी।
अगर ब्रायन चोटिल न हुए रहते तो न जाने आज वें किस स्थान पर होते। मुझे लगता है कि विंस मैकमैहन उनके जल्द रिटायरमेंट से बहुत खुश होंगे।
डेनियल ब्रायन के रिटायरमेंट वाले एपिसोड में विंस मैकमैहन के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। उनके चेहरे पर खुशी थी, लेकिन शायद ये ख़ुशी उतनी न हो जितनी वें डेनियल ब्रायन के कारण बनाए पैसे गिनते हुए हो।