10 बार का पूर्व WWE चैंपियन जल्द ही कंपनी छोड़कर AEW ज्वाइन करेगा?

Enter caption

पिछले साल AEW ने आकर डब्लू डब्लू ई (WWE) को टक्कर दी। WWE के कई सुपरस्टार्स AEW में चले गए। AEW ने भी अपना रोस्टर काफी मजबूत कर लिया है। कई WWE सुपरस्टार्स की नजर अब अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने पर हैं। कई सुपरस्टार्स चाहते हैं कि वो AEW चले जाएं।

ये भी पढ़ें: पिछले 2 दशकों में द अंडरटेकर द्वारा की गई 5 शानदार वापसी

इस लिस्ट में एक WWE के बड़े सुपरस्टार्स का नाम सामने आ रहा है। खबरें ये आ रही है कि पूर्व दस बार के टैग टीम चैंपियन मैट हार्डी अब AEW में जा सकते हैं। WOR की रिपोर्ट में ये बात कही है कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद मैट हार्डी AEW में जा सकते हैं। द रिवाइवल का नाम भी इस लिस्ट में सामने आ रहा है। ये भी कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों कई बार AEW में जाने के संकेत दिए है।

मैट हार्डी WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। कई बार वो चैंपियन यहां पर रह चुके हैं। करियर में उन्होंने कई उपलब्धि हासिल की है। अगर मैट हार्डी आने वाले समय में AEW ज्वाइन करते हैं तो WWE का बड़ा नुकसान होगा।

youtube-cover