साल 2021 से 10 मौके जब फैंस ने WWE Superstars को खूब चीयर किया

Ujjaval
WWE में कुछ मोमेंट्स शानदार रहे हैं
WWE में कुछ मोमेंट्स शानदार रहे हैं

WWE: WWE के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। ThunderDome एरा के बाद फैंस की दोबारा एरीना में वापसी हुई थी। इसके बाद से लगातार कई मौकों पर WWE ने फैंस का दिल जीता है। कुछ रेसलर्स को बेहतरीन रिएक्शन भी मिला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 से 10 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब फैंस की ओर से सुपरस्टार्स को शानदार रिएक्शन मिला।

Ad

WWE में 2021 से 10 मौके जब फैंस ने सुपरस्टार्स को खूब चीयर किया

- Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को हराया था। मैच के बाद ब्लडलाइन ने ओवेंस पर हमला किया और रेंस ने सैमी ज़ेन को भी केविन की हालत खराब करने के लिए कहा। सैमी ने फैंस को चौंकाया और रेंस पर स्टील चेयर से हमला किया। फैंस से उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

youtube-cover
Ad

- डॉमिनिक मिस्टीरियो का Clash at the Castle 2023 के बाद हील टर्न हुआ था। डॉमिनिक ने WWE दिग्गज ऐज पर लो-ब्लो लगाया और फिर अपने पिता को रे मिस्टीरियो को क्लोथ्सलाइन दी। इसपर फैंस चौंक गए थे।

- बिग ई ने सितंबर 2021 में Raw के एक एपिसोड में बॉबी लैश्ले पर अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया था। उन्होंने जीत दर्ज करते हुए फैंस को खुश किया और नए चैंपियन बने।

youtube-cover
Ad

- Backlash 2023 में ज़ेलिना वेगा को रिया रिप्ली से हार मिली थी। इसके बावजूद होमटाउन स्टार को फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

- कोडी रोड्स ने WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस के मिस्ट्री अपोनेंट के रूप में वापसी करके फैंस को चौंका दिया था। रोड्स की वापसी पर क्राउड का रिएक्शन तगड़ा था।

youtube-cover
Ad

- SummerSlam 2021 में बियांका ब्लेयर और कार्मेला के बीच मैच शुरू होने से पहले बैकी लिंच ने वापसी की। यह देखकर सभी चौंक गए और उन्हें काफी लाउड रिएक्शन मिला।

- सैमी ज़ेन ने Elimination Chamber 2023 से पहले मॉन्ट्रियल, कनाडा में हो रहे SmackDown के एपिसोड में पुराने थीम सॉन्ग पर एंट्री की थी। यहां ज़ेन को शानदार प्रतिक्रिया मिली और फैंस ने उनका सॉन्ग गाया।

youtube-cover
Ad

- ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 के मेन इवेंट मैच के बाद चौंकाने वाली वापसी की थी। यह देखकर फैंस समेत रोमन रेंस चौंक गए थे। फैंस ने उन्हें चीयर किया था।

- बैड बनी की Backlash 2023 में एंट्रेंस ऐतिहासिक थी। फैंस ने उनका सॉन्ग गाया और उन्हें लगातार शानदार रिएक्शन मिला।

youtube-cover
Ad

- Money in the Bank 2021 में रोमन रेंस ने अपनी जीत को सेलिब्रेट किया। इसके बाद जॉन सीना की चौंकाने वाली वापसी हुई। इसपर फैंस ने काफी शानदार रिएक्शन दिया। पूरा एरीना सीना की जीत से खुश नज़र आया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications