10 मौके जब Brock Lesnar ने WWE Superstars पर बुरी तरह हमला करके तबाही मचा दी

Ujjaval
WWE में ब्रॉक लैसनर ने कई दिग्गजों की हालत खराब की है
WWE में ब्रॉक लैसनर ने कई दिग्गजों की हालत खराब की है

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अपने खतरनाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो हमेशा ही मैचों में अपना डॉमिनेशन दिखाते हैं। लैसनर ने कई बार दिग्गजों की हालत खराब की है। इस आर्टिकल में हम 10 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब ब्रॉक लैसनर ने तबाही मचाते हुए सुपरस्टार्स को असॉल्ट किया।

Ad

10 मौके जब Brock Lesnar ने Superstars पर बुरी तरह हमला करके तबाही मचा दी

- ब्रॉक लैसनर ने 10 अक्टूबर 2022 को Raw में वापसी करके यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले पर F5 लगा दिया था और फिर उन्हें किमुरा लॉक में फंसाया था।

youtube-cover
Ad

- द बीस्ट ने अपने पहले WWE रन के दौरान ब्रायन केंड्रिक की SmackDown के एक एपिसोड में हालत खराब कर दी थी।

- 25 फरवरी 2022 को SmackDown में ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस के सिक्योरिटी गार्ड्स का स्टील चेयर से बहुत बुरा हाल कर दिया था।

youtube-cover
Ad

- लैसनर ने अपने पहले रन के दौरान कर्ट एंगल के साथ स्टोरीलाइन के दौरान SmackDown के एक एपिसोड में उन्हें स्टील पोस्ट में F5 देकर चौंका दिया था।

- ब्रॉक लैसनर ने 13 जुलाई 2015 को Raw में एक सैगमेंट के दौरान सैथ रॉलिंस पर अटैक किया और फिर केन को निशाना बनाया। उन्होंने दिग्गज को F5 दिया और स्टील स्टेप्स से उनके पैर पर हमला करके उन्हें चोटिल किया।

youtube-cover
Ad

- द बीस्ट ने अपने पहले WWE रन के दौरान व्हीलचेयर पर मौजूद ज़ैक गोवेन को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया था। यह काफी खतरनाक मोमेंट साबित हुआ था। लैसनर ने सही मायने में तबाही मचा दी थी।

- 29 जुलाई 2019 को Raw में ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस पर बहुत बुरी तरह से हमला किया था और उन्हें चेयर पर F5 दिए थे। बाद में सैथ के मुंह से खून भी निकलने लगा था।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस को 19 मार्च 2018 को Raw में अरेस्ट किया गया था। इसी बीच ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की और हथकड़ी से बंधे रोमन पर अटैक कर दिया। यह अटैक बहुत ब्रूटल था।

- ब्रॉक लैसनर ने 30 अप्रैल 2012 को Raw के एपिसोड में ट्रिपल एच और जॉन लौरिनाइटस से काफी बहस की। बाद में ट्रिपल एच के साथ उनका ब्रॉल हुआ और यहां द बीस्ट ने द गेम को किमुरा लॉक देकर उनका हाथ तोड़ दिया था।

- ब्रॉक लैसनर WrestleMania 39 के बाद Raw में कोडी रोड्स के टैग टीम पार्टनर के रूप में सामने आए थे। उन्होंने ही बाद में अमेरिकन नाईटमेयर पर बुरी तरह हमला किया। लैसनर ने रोड्स को अनाउंसर्स टेबल और स्टील स्टेप्स पर F5 दिए।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications