10 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है 

WWE के इन दिग्गज सुपरस्टार्स को नाम बदलकर फायदा हुआ
WWE के इन दिग्गज सुपरस्टार्स को नाम बदलकर फायदा हुआ

WWE में आप लेएटी जोसेफ अनोआ, विंधम लॉरेंस, अप्रैल मैंडेज़ इन नामों को जानते हैं? लेकिन रोमन रेंस, एजे ली और सिजेरो के नाम से सब वाकिफ होंगे। प्रोफेशनल रेसलिंग में सुपरस्टार्स का नाम बदलना काफी आम बात है।

यह चीज WWE में भी लागू होती है और कंपनी लगातार अंतराल पर अपने सुपरस्टार्स के नाम बदलती रहती है, ताकि किरदारों में नयापन बना रहे। लगातार कई सुपरस्टार्स के नामों में बदलाव कंपनी द्वारा किए जाते रहे हैं। कुछ सुपरस्टार्स को इससे फायदा होता है, तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: 12 WWE चैंपियंस और वो कौन से देश के हैं- रोमन रेंस समेत मौजूदा चैंपियन किस देश से आते हैं?

इस लिस्ट में एसे ही 10 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने कई बार अपना नाम बदला:

1- केन

WWE लैजेंड केन
WWE लैजेंड केन

WWE में मॉन्स्टर के नाम से मशहूर केन के शुरुआती दिनों में काफी दिल्चसप नाम रहे हैं। प्रोफेशनल रेसलर बनने की राह में उन्होंने सबसे पहला किरदार क्रिसमस क्रिएचर का निभाया उसके बाद उन्होंने यैनकेम का किरदार निभाया, जिसने उन्हें WWE में मॉन्स्टर का दर्जा मिला।

यह भी पढ़ें: WWE में सुपरस्टार्स और मैचों से जुड़े 5 दिलचस्प पहलू जिसके बारे में फैंस बिल्कुल नहीं जानते

इसके बाद वो केन के किरदार में आए, जिसकी वजह से फैंस उन्हें आज जानते हैं और उन्हें कॉर्परेट केन के नाम से भी बुलाया जाने लगा। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा अंडरटेकर के साथ टीम बनाने और उनके साथ फिउड के लिए याद किया जाता है।

2- डेव बतिस्ता

बतिस्ता
बतिस्ता

तमाम विवोदों के बाद भी बतिस्ता को भूल पाना बहुत मुश्किल है। साथी रेसलर्स की तरह बतिस्ता भी WWE की डेवलपमेंटल टेरिटरी से आए हैं और वहां पर उनका लेवियाथन का किरदार काफी फनी था, जोकि ड्रैकुला की झलक दिखाता था। उसके बाद वो डीकन बतिस्ता बन गए और एवोल्यूशन को जॉइन करने के बाद उन्होंने अपने नाम से डीकन हटा दिया और अब वो सिर्फ बतिस्ता के नाम से ही फेमस हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- बिग शो

बिग शो
बिग शो

बिग शो का नाम उनके साइज़ के हिसाब से बिल्कुल सही है और प्रोफेशनल रेसलिंग में ऐसे स्टार्स को उनकी बॉडी साइज़ के कारण ही रखा जाता है। बिग शो के पास वो स्किलस थे, जो उन्हें सफल बनाने में मदद करती थी। WCW में वो जाइंट के नाम से लड़े, तो WWE से जुड़ने के बाद उन्होंने अपना नाम बिग शो ही रखा। मौजुदा समय में वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है और इस बीच वो काफी कुछ हासिल कर चुके हैं।

4- डेनियल ब्रायन

072_noc_09152013ej_3112-1393757826

WWE से जुड़ने से पहले डेनियल ब्रायन का इंडिपेंडेंट रेसलिंग में काफी बड़ा नाम थे और वहां पर वो अपने असली नाम ब्रायन डेनियलसन से ही लड़ते थे, जिसने उन्हें काफी सफल बनाया। विंस मैकमैहन ने जब उन्हें साइन किया, तो उन्होंने क्रिएटिव टीम से उन्हें नया लुक देने को कहा। ब्रायन में वो सारी काबिलियत थी और उन्होंने उस किरदार को भी काफी सफल बना बना दिया।

5- रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं, लेकिन इतने बड़े सुपरस्टार बनने से पहले वो फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग में वो लीकी के नाम से लड़ते थे। वहां पर वो बेबिफेस के किरदार में थे और उन्हें काफी प्रतिभाशाली भी कहा जाता था। द रॉक, रिकिशी, द उसोज की फैमिली से आने वाले रेंस ने WWE में आने के बाद नाम कमाया और काफी सफल भी हुए।

6- द रॉक

द रॉक
द रॉक

रॉक ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत फ्लेक्स कवाना के नाम से की और उन्होंने अपने फैमिली नाम का इस्तेमाल नहीं किया, जिसमें उमागा, रिकिशी, योकोजुना और रोमन रेन्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि जब वो WWE में आए, तो उन्होंने अपना नाम रोकी रख लिया। लेकिन जल्द ही रॉक ने उस नाम को त्यागते हुए खुद को रॉक बुलाना शुरू किया, जोकि हील किरदार पर सूट कर रहा था। रॉक कंपनी के सबसे बड़े नामों में से एक हैं।

7- ब्रे वायट

ब्रे वायट
ब्रे वायट

नेक्सस के मेंबर के तौर पर शुरू करने के बाद कंपनी के बेस्ट माइक वर्कर बनने तक का सफ़र तय किया है ब्रे वायट ने। रोटुंडा से हस्की हैरिस से लेकर ब्रे वायट तक का सफ़र शानदार रहा है।

एक अमीर फैमिली से आने के बाद भी ब्रे के खून में रेसलिंग हैं। हालांकि उनके लिए सब कुछ बदला नाम और किरदार में बदलाव आने से। मौजूदा समय में ब्रे WWE में दो किरदारों में नजर आ रहे हैं। वो अपने ओरिजनल नाम के साथ द फीन्ड का किरदार भी निभा रहे हैं।

8- अंडरटेकर

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

अंडरटेकर इतना बड़ा नाम है कि कोई उसके ऊपर सोचना ही नहीं चाहता। हालांकि ट्रेडमार्क नाम से पहले द फिनम के कई नाम रहे हैं। यह सोचकर काफी हंसी आती है कि महान रेसलर्स को कैसे नामों के साथ लड़ना पड़ता है। अंडरटेकर को इस नाम तक पहुँचने में दो दशक का समय लग गया। द अंडरटेकर का असली नाम मार्क कैलावे है और इसके अलावा वो टेक्सस रेड और द मास्टर ऑफ पेन के नाम से भी लड़ चुके हैं।

9- मिक फोली (कैक्टस जैक, मैनकाइंड, ड्यूड लव)

मिक फोली

मिक फोली को भले ही क्रेजी बंपस के लिए जाना जाता हो, जो उन्होंने अपने करियर के दौरान किया, लेकिन एक चीज़ जो उनकी शानदार थी वो थे उनके किरदार जो फेंस के बीच काफी फेमस रहे। हील या फेस उनके सारे किरदार शानदार थे और फैंस हमेशा उनके लिए चैंट करते हैं। फोली के अलावा शायद ही कोई दूसरा रेसलर हो, जिसने इतने सारे नामों से सफलता हासिल की हो।

10- जॉन सीना

002_dublin_11072013ej_0853-1393758139

मिस्टर पी का नाम इस्तेमाल जॉन सीना ने OVW में अपने दिनों में की थी। ऐसे नाम दिखाते हैं कि डेवलपमेंट के दिनों में सुपरस्टार्स को कितना कुछ झेलना होता है। उसी नाम के साथ सीना OVW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने और उसके बाद अगर उनका नाम नहीं बदलता, वो WrestleMania में सिनेशन की जगह मिस्टर पी के किरदार में हेडलाइन करते।