#8 WWE सुपरस्टार कोफी किंग्स्टन
![कोफी किंग्स्टन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2087c-15713775554178-800.jpg 1920w)
कोफी किंग्स्टन को हम सबने बड़े स्तर के मैचों के लिए पुश पाते हुए 2019 के फरवरी महीने के बाद ही देखा है। इसकी एक बड़ी वजह है फरवरी महीने में SmackDown में हुआ एक गौंटलेट मैच जिसमें इनका प्रदर्शन शानदार था। वैसे तो हम सबने Royal Rumble में इनका प्रदर्शन देखा है पर क्या किसी ने 2019 से पहले ये सोचा था कि वो एक WWE चैंपियन भी बन सकेंगे।
कोफी किंग्स्टन का असली नाम कोफी नहाजे सरकोडी मनसः है और ये बॉस्टन में मौजूद विंचेस्टर हाई स्कूल के छात्र रहे हैं। 2006 में इन्होंने WWE के साथ एक डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और उसके बाद से जो हुआ वो आप और हम देख चुके हैं। ये देखना होगा कि ये इस साल WrestleMania में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
#7 ब्रॉक लैसनर
![ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/67b5c-15713777748005-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर का असली नाम ब्रॉक एडवर्ड लैसनर है और वो वेबस्टर हाई स्कूल का हिस्सा रहे हैं। उस समय ये फुटबॉल और एमेचर रेसलिंग का हिस्सा थे। इन्होंने बाद में मिक्स मार्शल आर्ट्स में काम किया और ये 2012 से रेसलिंग का हिस्सा हैं। इन्होंने इस दौरान पाँच बार WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।
ब्रॉक उन लोगों में से हैं जो अपने काम को अच्छा करते हैं। रेसलिंग के दिनों के ब्रॉक लैसनर अपने हाई स्कूल के दिनों के लैसनर से बिल्कुल अलग हैं। अबतक WrestleMania में इनकी उपस्थिति को लेकर असमंजस बरकरार है और ये देखना होगा कि वो कब रिंग में दोबारा से वापसी करते हैं।