#4 WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन
![रैंडी ऑर्टन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3f341-15713781323502-800.jpg 1920w)
सेंट लुइस कॉलोनी, मिजूरी के हेज़लवुड सेंट्रल हाई स्कूल के छात्र रहे रैंडी ऑर्टन का असली नाम रैंडल कीथ ऑर्टन है। ये स्कूल में एमेचर रेसलर के तौर पर काम करते थे। इस दौरान इन्होंने अपने साथी रेसलर्स को आरकेओ किया या नहीं ये तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन वक्त के साथ रैंडी एक हॉल ऑफ फेम के योग्य बन गए हैं।
रैंडी ने अपने करियर में तेरह वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है। इस दौरान इन्होंने कई रेसलर्स के करियर पर गहरा असर किया है। रैंडी ऑर्टन इस समय WrestleMania में द फीन्ड के साथ एक मैच का हिस्सा हैं और ये देखना होगा कि इस मैच में कौन जीत दर्ज करता है।
#3 सैथ रॉलिंस
![सैथ रॉलिंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/09ddc-15713782570140-800.jpg 1920w)
कोल्बी लोपेज़ एक ऐसे रेसलर हैं जिनके पास ये रिकॉर्ड है कि इन्होंने एक साल में ब्रॉक लैसनर को दो बार हराया है। 2004 में आयोवा के डेवनपोर्ट वेस्ट हाई स्कूल का हिस्सा रहे सैथ समय के साथ एक अच्छे और बड़े रेसलर बन गए हैं। इन्होंने 2014 में अपना रेसलिंग स्कूल ब्लैक एंड ब्रेव रेसलिंग एकेडेमी खोला जो आज भी चल रहा है।
इस समय ये सिजेरो के साथ एक कहानी का हिस्सा हैं और ऐसी संभावना है कि ये WrestleMania में स्विस सुपरमैन के साथ एक मैच लड़ेंगे। ऐसे में देखना होगा कि ये किस तरह से अपने काम को करते हैं ताकि रेसलिंग के इस सबसे बड़े इवेंट में इनके मैच को उसकी पहचान मिल सके।