10 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत WWE के साथ की है

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत कंपनी के साथ की है
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत कंपनी के साथ की है

#6 बॉबी लैश्ले

Ad
बॉबी लैश्ले
बॉबी लैश्ले

इन्होंने स्कूल के समय में एमेचर रेसलिंग देखी थी और ये उसमें अपना हाथ आजमाना चाहते थे। इन्होंने समय और स्थान बदलने के बावजूद अपने इस जूनून को जिन्दा रखा और 2004 में WWE के साथ साइन किया। इनकी कद काठी किसी को भी परेशानी में ड़ाल सकती है और यही हुआ।

Ad

इन्होंने डेब्यू करते ही एक अपराजित स्ट्रीक कायम की जिसकी वजह से फैंस इन्हें पसंद करने लगे। ये ECW वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और एक बार यूएस चैंपियन भी रहे हैं। इसके बाद इन्होंने अन्य प्रोमोशंस एवं मिक्स मार्शल आर्ट्स में भी अपना हुनर दिखाया। 2018 में ये वापस आए और इस आर्टिकल के लिखे जाते समय ये WWE चैंपियन हैं।

#5 रोंडा राउजी

youtube-cover
Ad

2008 के समर ओलंपिक्स में ये पहली अमरीकी महिला बन गईं जिन्हें जुडो में ओलिंपिक गोल्ड मेडल मिला था। इसके बाद इन्होंने मिक्स मार्शल आर्ट्स में अपने हुनर को दिखाया और वो वहां पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली महिला परफ़ॉर्मर बन गईं। इनके काम ने इन्हें 2018 में UFC हॉल ऑफ फेम में जगह दिला दी थी।

2017 में ये WWE के साथ आ गईं और WrestleMania 34 में इन्होंने रिंग में डेब्यू किया। इसके बाद ये Raw विमेंस चैंपियन बन गईं और ये अपना टाइटल 231 दिनों के बाद बैकी लिंच के हाथों हार गई थीं। इस समय रिंग से दूर चल रही रोंडा आनेवाले लंबे समय तक रिंग से दूर रहने वाली हैं।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications