12 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स जानलेवा हमले से चोटिल हुए और उन्हें अस्तपाल में होना पड़ा भर्ती

WWE, Roman Reigns, Randy Orton, Sami Zayn, Triple H,
WWE में सुपरस्टार्स के चोटिल होने का सिलसिला बना रहता है (Photo: WWE.com, WWE YouTube)

Occasions Superstars Injured Due Attack: WWE के अस्तित्व में आने के बाद से ही इस रेसलिंग कंपनी में कई खतरनाक फिउड्स देखने को मिल चुके हैं। इन फिउड्स के दौरान सुपरस्टार्स एक-दूसरे का बुरा हाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस वजह से कई बार सुपरस्टार्स चोटिल हो गए थे और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हाल ही के समय में भी कुछ रेसलर्स उनपर हुए खतरनाक हमले के बाद से ही ब्रेक पर हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 12 मौकों पर का जिक्र करने वाले हैं जब WWE में हुए जानलेवा हमले में सुपरस्टार्स चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

Ad

WWE में 12 मौके जब सुपरस्टार्स जानलेवा हमले से चोटिल हुए और उन्हें अस्पताल में होना पड़ा भर्ती:

- 8 नवंबर 2024 को SmackDown में केविन ओवेंस ने रैंडी ऑर्टन पर खतरनाक अटैक करते हुए उन्हें WWE द्वारा बैन किए गए मूव पाइलड्राइवर हिट किया था। इस वजह से ऑर्टन को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा और चोटिल होने की वजह से वो अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक पर जा चुके हैं।

Ad

- ब्रॉन स्ट्रोमैन ने 10 अप्रैल 2017 को रोमन रेंस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद रोमन को हॉस्पिटल ले जाने के लिए स्ट्रेचर पर लिटाना पड़ा लेकिन ब्रॉन ने रेंस को स्ट्रेचर समेत ऊंचे स्थान से फेंक दिया। इसके बाद जब रोमन रेंस को एंबुलेंस में ले जाया गया तो स्ट्रोमैन ने एंबुलेंस ही पलट दी।

- 2 सितंबर 2024 को Raw में ड्रू मैकइंटायर द्वारा किए खतरनाक हमले के बाद सीएम पंक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। उस वक्त ड्रू ने आकर एक बार फिर पंक पर अटैक करके उनकी हालत काफी ज्यादा खराब कर दी।

- 6 दिसंबर 2022 को Raw में मैट रिडल पर सोलो सिकोआ द्वारा जोरदार हमला हुआ था। इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।

- एलेक्सा ब्लिस ने 2 जनवरी 2023 को Raw में बियांका ब्लेयर की इतनी खतरनाक पिटाई की कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

- 8 अगस्त 2022 को Raw में केविन ओवेंस द्वारा किए गए जोरदार हमले में इजेक्यूल का बुरा हो गया था और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।

- 3 नवंबर 2014 को WWE Raw के दौरान रैंडी ऑर्टन को स्ट्रेचर पर लिटाकर हॉस्पिटल ले जाया गया। रैंडी की यह हालत अथॉरिटी द्वारा किए हमले की वजह से हुई थी।

- 10 जून 2024 को WWE Raw में ब्रॉन ब्रेकर ने बैकस्टेज रिकोशे पर इतना खतरनाक हमला किया कि वो बुरी तरह चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके बाद रिकोशे ने WWE छोड़ दी।

- TLC 2015 में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच की खतरनाक पिटाई की थी और द गेम को बुरी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।

- 6 जुलाई 2015 को रूसेव द्वारा डॉल्फ जिगलर पर किए गए अटैक के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

- Backlash 2003 में बिग शो के खिलाफ मैच में हालत खराब होने के बाद रे मिस्टीरियो को स्ट्रेचर पर लिटाया गया। इसके बाद बिग शो ने रे को स्ट्रेचर समेत उठाकर रिंग पोस्ट से टक्कर कराते हुए उनकी हालत और खराब कर दी थी।

- NXT Takeover R Revolution में सैमी ज़ेन के NXT चैंपियन बनने के बाद उन्हें अपने दोस्त केविन ओवेंस से धोखा मिला था। इस दौरान केविन ने सैमी की जमकर पिटाई कर दी थी और जल्द ही ज़ेन को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications