WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास की सबसे बड़ी कंपनी कहा जा सकता है। कई सालों से WWE ने रेसलिंग जगत में शीर्ष पर जगह बनाई हुई है और पूरी दुनिया में इसके फैंस मौजूद है। WWE में काम करना आसान नहीं रहता है और किसी भी स्टार के लिए यहां जगह बनाना सबसे ज्यादा मुश्किल है।कई सारे सुपरस्टार्स WWE में काम कर चुके हैं लेकिन उनके लिए शीर्ष पर पहुंचना हमेशा ही मुश्किल रहा है। इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो WWE में काफी ज्यादा नाम बनाने में सफल रहे हैं। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स को WWE के ऑल टाइम ग्रेट रेसलर्स कहा जा सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 13 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जा सकता है।13- WWE दिग्गज ऐज View this post on Instagram A post shared by Adam “Edge” Copeland (@edgeratedr)ऐज ने 1996 में डेब्यू किया था और पहले वो टैग टीम में काम किया करते थे। बाद में सिंगल्स स्टार के रूप में भी उन्होंने प्रभावित किया। उन्होंने Royal Rumble जीतने के साथ WrestleMania में मेन इवेंट भी किया है। वो 11 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। साथ ही वो हर एक मिड-कार्ड टाइटल भी जीत चुके हैं। उन्होंने कई दिग्गजों को पराजित भी किया है।12- मिक फोली View this post on Instagram A post shared by Mick Foley (@realmickfoley)मिक फोली ने 1996 में डेब्यू किया था और वो अपने मैनकाइंड वाले गिमिक की वजह से जबरदस्त सफलता हासिल कर पाए थे। वो WWE में 3 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और उन्होंने हार्डकोर टाइटल पर भी कब्जा किया था। उन्होंने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं और कोई उन्हें भूल नहीं पाएगा। फोली की तरह कोई भी हार्डकोर स्टार उतना प्रभावित नहीं कर पाया।11- WWE दिग्गज एडी गुरेरो$3 $3 $3एडी गुरेरो ने काफी कम समय में अपने अनोखे अंदाज की वजह से बड़ा नाम बनाया था। वो WWE चैंपियनशिप के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स, इंटरकॉन्टिनेंटल और यूरोपियन चैंपियनशिप भी जीते हैं। इसके अलावा वो टैग टीम चैंपियन भी बने थे। वो काफी कम उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए थे वरना वो और ज्यादा नाम बनाते।10- ब्रेट हार्ट$3 $3 $3ब्रेट हार्ट ने 90 के दशक के इर्दगिर्द ढेरों फैंस बनाए हैं। उन्होंने यहां कई जबरदस्त मैच दिए हैं और इस हॉल ऑफ फेमर ने बहुत बार वर्ल्ड टाइटल जीते हैं। हार्ट ने कई मौकों पर अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। उन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जा सकता है।9- रिक फ्लेयर$3 $3 $3रिक फ्लेयर ने WWE और WCW में अपने प्रदर्शन से काफी नाम बनाया है। वो 90 के दशक के सबसे बड़े स्टार माने जाते थे। उन्हें हील और बेबीफेस दोनों के रूप सफलता मिली हैं। वो 16 बार वर्ल्ड टाइटल भी जीत चुके हैं।8- हल्क होगन$3 $3 $3हल्क होगन को WWE में काफी पसंद किया जाता था। वो शुरुआती WrestleMania शोज़ के मेन इवेंट्स के मुख्य हिस्सा रहा करते थे। वो बेबीफेस के रूप में फैन फेवरेट थे और आज भी उनका काफी सम्मान होता है।7- शॉन माइकल्स$3 $3 $3शॉन माइकल्स के लिए WWE में सफर सबसे यादगार रहा है। इस दिग्गज का रेसलिंग स्टाइल जबरदस्त था और वो अपने फिनिशर की वजह से भी फेमस थे। उन्होंने कई बार वर्ल्ड टाइटल्स जीते हैं और दिग्गजों को हराया है। साथ ही वो बड़े मेन इवेंट्स का भी हिस्सा रहे हैं।6- ट्रिपल एच$3 $3 $3ट्रिपल एच ने WWE में अपने डेब्यू के बाद काफी कम समय में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। वो 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई सारे दिग्गजों को पराजित भी किया है। ट्रिपल एच ने पूरी दुनिया में WWE द्वारा ढेरों फैंस बनाए हैं।5- ब्रॉक लैसनर$3 $3 $3ब्रॉक लैसनर WWE में आते ही सफलता हासिल करने वाले स्टार्स में से एक रहे हैं। लैसनर ने WWE में हमेशा ही टॉप स्टार्स के खिलाफ प्रभावित किया है। साथ ही ढेरों चैंपियनशिप जीती हैं। WWE इतिहास में फैंस को उनका नाम जरूर याद रहेगा। वो अपने नए कैरेक्टर के साथ लगातार फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।4- द रॉक View this post on Instagram Instagram Postद रॉक को माइक पर सबसे अच्छा स्टार माना जा सकता है। रॉक को WWE इतिहास के बड़े स्टार्स की सूची में गिना जाएगा। रॉक ने कई बार WWE चैंपियनशिप जीती है और उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ काम किया है और उन्हें हराया है।3- द अंडरटेकर View this post on Instagram Instagram Postअंडरटेकर को WWE इतिहास के सबसे अच्छे और सफल स्टार्स में से एक माना जा सकता है। इस दिग्गज ने ढेरों WrestleMania जीत दर्ज की है। साथ ही कई बार टाइटल्स पर कब्जा किया है। उन्होंने WWE इतिहास में कई अच्छे पल दिए हैं।2- स्टीव ऑस्टिन View this post on Instagram Instagram Postस्टीव ऑस्टिन को WWE का सबसे बड़ा दिग्गज माना जाएगा। उनका हमेशा ही फैंस से जबरदस्त कनेक्शन रहा है और उन्हें काफी अच्छा रिएक्शन मिलता था। उन्होंने कई बार Royal Rumble मैच जीता है और वो वर्ल्ड चैंपियन भी रहे हैं। ऑस्टिन अपने बिंदास कैरेक्टर के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने विंस मैकमैहन समेत कई दिग्गजों के साथ ऐतिहासिक स्टोरीलाइन दी है और उन्हें हमेशा याद जाएगा। आज भी फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं।1- जॉन सीना$3 $3 $3 जॉन सीना ने 2002 में डेब्यू किया था और वो कंपनी का सबसे बड़ा नाम रहे हैं। सीना ने 16 बार WWE टाइटल पर कब्जा किया है। इसके अलावा वो Royal Rumble मैच जीतने और कई बार WrestleMania मेन इवेंट करने में सफल रहे हैं। वो WWE के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक रहे हैं। सीना ने कई सालों तक WWE को अपने कंधों पर संभाला है। इसी वजह से उन्हें इतिहास का सबसे बड़ा दिग्गज माना जाएगा।