13 बार की वर्ल्ड चैंपियन और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने इस बार WWE दिग्गज रोंजा राउजी (Ronda Rousey) का मजाक बनाया। ट्विटर के जरिए फ्लेयर ने अपनी बात रखी। दरअसल MMA रन के दौरान रोंडा राउजी को उनका निकनेम "Baddest Woman on the Planet" दिया गया था। UFC में राउजी ने जबरदस्त काम किया था।WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी को लेकर किया ट्वीटWWE SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी के नाम को लेकर इस बार क्लेम किया। फॉक्स ने अपने ट्विटर पेज पर राउजी की ब्लू ब्रांड में एंट्री को लेकर कैप्शन दिया था। इसमें राउजी को उनके निकनेम "Baddest Woman on the Planet" से पुकारा गया। फ्लेयर ने इसी बात पर तंज कसा और अपने आप को "Baddest Woman on the Planet" बताया। उन्होंने कहा कि वो हर हफ्ते ब्लू ब्रांड में नजर आती हैं।Charlotte Flair@MsCharlotteWWEYou must be confused; I’m on #Smackdown every week twitter.com/wweonfox/statu…WWE on FOX@WWEonFOXThe Baddest Woman on the Planet appeared on #SmackDown for the first time ever. @RondaRousey1:58 AM · Feb 7, 20221929206The Baddest Woman on the Planet appeared on #SmackDown for the first time ever. @RondaRousey https://t.co/Hwisqhx9lvYou must be confused; I’m on #Smackdown every week twitter.com/wweonfox/statu…Royal Rumble 2022 में इस बार रोंडा राउजी ने लगभग तीन साल बाद वापसी की। 28वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की थी और रंबल मैच अपने नाम किया। Wrestlemania 38 में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच जबरदस्त मैच होगा। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में राउजी ने इस बात का ऐलान किया था। राउजी ने इस दौरान WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल के ऊपर भी अटैक किया।राउजी और फ्लेयर की राइवलरी अब काफी शानदार होगी। वैसे सभी को लगा था कि रोंडा राउजी का मुकाबला बैकी लिंच के साथ होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी रोंडा राउजी नजर आईं थी। रोंडा राउजी और बैकी लिंच का आमना-सामना हुआ था। राउजी ने उस दौरान बैकी लिंच को कहा था कि वो अपना फैसला ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सुनाएंगी। इस हफ्ते पहले WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल ने कहा कि राउजी ने अपने प्रतिद्वंदी के रूप में बैकी लिंच को चुन लिया। इसके बाद राउजी ने एंट्री कर शार्लेट फ्लेयर का नाम लिया और सभी को चौंका दिया। अभी आगे जाकर राउजी और फ्लेयर की राइवलरी में नया मोड़ आ सकता हैं। देखना होगा कि WWE द्वारा इस राइवलरी को किस अंदाज में बिल्ड किया जाएगा।