13 WWE Superstars जिन्हें Roman Reigns ने WrestleMania में हराया है और 2 जिनके खिलाफ उन्हें करारी शिकस्त मिली है

WWE
WWE WrestleMania में कैसा रहा है Roman Reigns का प्रदर्शन?

Roman Reigns WWE WrestleMania Performance: WWE का साल का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट रेसलमेनिया (WWE WrestleMania XL) काफी ज्यादा नजदीक है और हर साल की तरह इस बार भी फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान ट्राइबल चीफ रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर ही होने वाला है। रोमन रेंस के लिए यह मेगा इवेंट काफी ज्यादा यादगार रहा है और वो लगातार चौथे साल शो को मेन इवेंट भी करने वाले हैं।

आपको बता दें कि रेंस ने सबसे पहले WrestleMania में साल 2013 में हिस्सा लिया था, जहां वो सिक्स मैन टैग टीम मैच का हिस्सा बने थे। इसके अलावा मेनिया को पहली बार हैडलाइन उन्होंने 2015 में किया, जब उन्होंने ब्रॉक लैसनर को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था।

रोमन रेंस ने WrestleMania में अभी तक 6 सिंगल्स, दो ट्रिपल थ्रेट और दो सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले लड़े हैं। इस बीच हेड ऑफ द टेबल ने WrestleMania में 13 सुपरस्टार्स को शिकस्त दी है, जिसमें ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर, ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन, ऐज, केन जैसे दिग्गजों को शिकस्त दे चुके हैं। हालांकि दो सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है।

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन को आखिरी बार शोज़ ऑफ द शो में हार का सामना साल 2018 में किया था। इसके बाद से इस इवेंट में उन्हें कोई नहीं हरा पाया है। इस आर्टिकल में हम WWE WrestleMania में रोमन रेंस के प्रदर्शन पर नज़र डालने वाले हैं।

Roman Reigns को WWE WrestleMania में किन सुपरस्टार्स के खिलाफ हार मिली है और कौन से दिग्गजों को उन्होंने हराया है?

WrestleMania 29: द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज़) ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में रैंडी ऑर्टन, शेमस और बिग शो को हराया था।

WrestleMania 30: द शील्ड (रोमन रेंस, डीन एंब्रोज़ और सैथ रॉलिंस) ने बिली गन, रॉड डॉग, और केन को मात दी थी।

WrestleMania 31: सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मेन इवेंट में Money in the Bank ब्रीफकेस कैशइन करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।

WrestleMania 32: रोमन रेंस ने मेन इवेंट में ट्रिपल एच को हराते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीत लिया था।

youtube-cover

WrestleMania 33: रोमन रेंस ने मेन इवेंट में द अंडरटेकर को नो होल्ड्स बार्ड मैच में हराते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

WrestleMania 34: ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को मेन इवेंट में शिकस्त देते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

youtube-cover

WrestleMania 35: रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर को सिंगल्स मैच में हराते हुए अहम जीत दर्ज की थी।

WrestleMania 37: मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन को ट्रिपल थ्रेट मैच में एक साथ पिन करते हुए WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

WrestleMania 38: रोमन रेंस ने WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को हराते हुए यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप को यूनिफाई किया।

youtube-cover

WrestleMania 39: रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

Quick Links