13 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस इंस्टाग्राम पर फाॅलो करते हैं

Enter caption

#4, #5 जिमी एंड जे उसो

Jimmi and Jey

जिमी और जे उसो, रोमन रेंस उर्फ़ जो अनोआ'ई के रियल लाइफ कजिन ब्रदर्स हैं। जिमी और जे, रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे, जहाँ उन्होंने असली जिंदगी की ही तरह रोमन रेंस के कजिन का किरदार निभाया था। असली जिंदगी में भी रोमन रेंस के अपने भाईयों के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। अब चूंकि जिमी और जे रोमन रेंस के कजिन हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है की रोमन रेंस उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।


#6 द रॉक

The Rock

ड्वेन जॉनसन 'द रॉक' WWE लैजेंड और हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। द रॉक इतने बड़े सुपरस्टार हैं कि उन्हें किसी भी तरह की परिचय की कोई जरुरत नहीं हैं। द रॉक ने रोमन रेंस के WWE करियर को सफल बनाने में काफी बड़ा रोल प्ले किया है। यह रॉक ही थे, जिन्होंने रोमन रेंस को 2015 रॉयल रंबल जीतने में मदद की थी। यही नहीं रॉक रोमन रेंस की हॉलीवुड की डेब्यू फिल्म हॉब्स एंड शॉ में लीड रोल निभा रहे हैं।


#7 सैथ रॉलिंस

Seth Rollins

WWE में कोई आदमी जो रोमन रेंस के साथ हमेशा रहा हो, चाहे वो उनके साथ हो, या उनके खिलाफ, वो हैं सैथ रॉलिंस। रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ 'द शील्ड' के रूप में WWE में डेब्यू किया था।

'द आर्किटेक्ट' ने अपने शील्ड साथियो पर हमला कर हील बन गए थे, लेकिन दो साल बाद वो फिर से फेस बनकर दोबारा रोमन रेंस का साथ निभाने लगे, अब जबकि डीन एम्ब्रोज़ इंस्टाग्राम पर नहीं है, तो सैथ रॉलिंस, केवल 'हाउंड्स ऑफ़ जस्टिस' हैं, जिन्हें रोमन रेंस इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।